नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा में BJP विधायक दल की बैठक हुई जिसके बाद अगले मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Singh Saini) के नाम पर मुहर लग गई है। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला। इस बैठक में अनिल विज ने नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा था।
अनिल विज ने रखा था प्रस्ताव
बुधवार को हरियाणा BJP विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पर्यवेक्षक के तौर पर उस बैठक में मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नायाब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव अनिल विज से पेश किया जिसका सभी विधायको ने समर्थन किया। इसी के साथ हरियाणा के अगले सीएम को लेकर रास्ता साफ हो गया और नायब सैनी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को दूसरी बार सीएम पद की शपश लेंगे। शपथग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे।
विधायक दल का नेता बनते ही किया बड़ा ऐलान
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने चुनावों के दौरान युवाओं को रोजगार देने का ऐलान किया था जिसे अब हम पूरा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल सुबह शपथ लेने जाने से पहले मैं उन 24 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दूंगा जिनका इसके लिए चयन हुआ है। इसके बाद ही मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लूंगा। हम वादें करने में नहीं बल्कि पूरा करने में यकीन रखते हैं। आपके बता दें कि नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा की कमान संभालेंगे।





