नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Results) के रुझानों ने सारे एग्जिट पोल के दावे को फेल कर दिया है। अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाते हुए दिखा रहे थे। हालांकि मौजूदा स्थिति पूरी तरह पलट चुकी है। अब BJP को करीब 50 सीट आती हुई दिखाई दे रही हैं जो बहुमत के आंकडे से कहीं आगे है। इसी बीच रुझानों से गदगद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक बुलाई है।
पिछले 10 सालों में BJP ने हरियाणा में बहुत काम किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा कि BJP ने पिछले 10 सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करती रहेगी और भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी। भाजपा ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया।
अपने दम पर सरकार बनाएगी BJP: अनिल विज
अंबाला कैंट विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी अपने दम से सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के रोने के अलग अलग तरीके हैं। सुबह कह रहे थे राहुल गांधी और हुड्डा ने कमाल कर दिया, अब कह रहे चुनाव बदल गया।
हमे मान लेना चाहिए की कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर लही है: सुधांशु त्रिवेदी
BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने हरियाणा चुनाव के रुझानों पर कहा कि वैसे तो हमें अंतिम नतीजों का इंतजार करना चाहिए लेकिन जब जयराम रमेश ने यह कहना शुरू कर दिया है और चुनाव आयोग पर उंगली उठानी शुरू कर दी है तो हमें यह मान लेना चाहिए कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है।





