back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केशकाल : तीन दिनों में लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हुई तो किसान करेंगे चक्काजाम

कोंडागांव/केशकाल, 05 अप्रैल (हि.स.)। जिला के केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केशकाल व बड़ेराजपुर ब्लॉक में लो वोल्टेज की समस्या से परेशान सैकड़ों की संख्या में किसानों व भाजपा के पदाधिकारियों ने सोमवार को केशकाल के रावनभाठा मैदान में एकत्रित होकर बैठक की। इसके पश्चात तहसील कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर,नायब तहसीलदार व विद्युत कार्यपालन यंत्री के नाम पर सहायक कनिष्ठ अभियंता के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर तीन दिनों के भीतर समस्या का निराकरण न होने पर केशकाल थाना के सामने चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। बताते चलें कि केशकाल व बड़ेराजपुर ब्लॉक में लो वोल्टेज की समस्या से किसान परेशान हैं। पानी की समस्या से कई किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई फसलें नष्ट होने के कगार पर हैं। इससे आक्रोशित किसानों ने विगत दिनों विश्रामपुरी तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने की मांग की थी। लेकिन 05 दिन बीत जाने के बाद भी समस्या दूर न होता देख बड़ेराजपुर व केशकाल ब्लॉक के सैकड़ों किसान आज रावनभाठा मैदान में एकत्रित हुए थे। केशकाल भाजपा के मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी ने कहा कि पिछले लम्बे समय से केशकाल व बड़ेराजपुर ब्लॉक के किसानों को लो वोल्टेज की समस्या से नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी सम्बंध में आज हमने तहसील कार्यालय में विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण करने की मांग की है। साथ ही तीन दिनों के भीतर समस्या पूर्णतः खत्म न होने पर केशकाल बस स्टैंड में चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी है जिसकी पूर्णतः जवाबदेही प्रशासन की होगी। नवीन सर्किट निर्माण से 1-2 दिनों में दूर हो जाएगी लो वोल्टेज की समस्या- कार्यपालन यंत्री इस सम्बंध में विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री आर.के सोनी ने बताया कि हमने विश्रामपुरी क्षेत्र में विद्युत सप्लाई देने के लिए कांकेर से 33 केवी की अतिरिक्त लाइन निकाली है। जिससे बड़ेराजपुर ब्लॉक में लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। केशकाल क्षेत्र में लोड कम होने से यहां के लोगों को भी पर्याप्त मात्रा में विद्युत की सप्लाई मिलेगी। एक दो दिनों में केशकाल व बड़ेराजपुर दोनों ही ब्लॉक में पर्याप्त मात्रा में विद्युत सप्लाई मिलेगी साथ ही लो वोल्टेज, ओवरलोड, ट्रिपिंग आदि समस्याओं से निजात मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵