back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gallantry Awards : राष्ट्रपति ने 10 जवानों को कीर्ति चक्र और 26 जवानों को शौर्य चक्र से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 जवानों (7 मरणोपरांत) को कीर्ति चक्र और 26 जवानों (7 मरणोपरांत) को शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। इस दौरान पीएम मोदी, रक्षा मंत्री और नेता प्रतिपक्ष मौजूद थे।

नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 जुलाई 2024 को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह(Gallantry Awards Presentation) के दौरान सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य व केंद्र शासिक प्रदेश पुलिस के कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिया। इस दौरान 10 कीर्ति चक्र (7 मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र(7 मरणोपरांत) प्रदान किए गए।

कीर्ती चक्र से सम्मानित जवान


  1. मेजर दिग्विजय सिंह रावत, 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (सेना)
  2. इंस्पेक्टर/जीडी दिलीप कुमार दास (सीआरपीएफ) (मरणोपरांत)
  3. मेजर दीपेन्द्र विक्रम बसनेत, 4वीं बटालियन सिख रेजिमेंट (सेना)
  4. हेड कांस्टेबल/जीडी राज कुमार यादव (सीआरपीएफ) (मरणोपरांत)
  5. कांस्टेबल/जीडी बबलू राभा (सीआरपीएफ) (मरणोपरांत)
  6. कांस्टेबल/जीडी शम्भू रॉय, 210 कोबरा (सीआरपीएफ) (मरणोपरांत)
  7. सूबेदार पवन कुमार यादव, 21वीं बटालियन महार रेजिमेंट (सेना) 
  8. सिपाही पवन कुमार, ग्रेनेडियर्स, 55 वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (सेना) (मरणोपरांत)
  9. कैप्टन अंशुमान सिंह, सेना चिकित्सा कोर, 26 वीं बटालियन पंजाब रेजिमेंट (सेना) (मरणोपरांत)
  10. हवलदार अब्दुल मजीद, 9 वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) (सेना) (मरणोपरांत)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान 26 जवानों को शौर्य चक्र प्रदान किया। इन 26 जवानों में से 7 जवानों को मरणोपरांत ये सम्मान दिया गया।


शौर्य चक्र से सम्मानित जवान ये हैं-


  1. कांस्टेबल/जीडी गामित मुकेश कुमार (सीआरपीएफ)
  2. सब इंस्पेक्टर अमित रैना (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  3. कैप्टन एमवी प्रांजल (सेना) (मरणोपरांत)
  4. सब इंस्पेक्टर फ़रोज़ अहमद डार (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  5. सहायक कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह (सीआरपीएफ)
  6. आलोक राव (सेना) (मरणोपरांत)
  7. कांस्टेबल वरुण सिंह (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  8. पुलिस अधीक्षक मोहन लाल (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  9. मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट (सेना)
  10. हवलदार विवेक सिंह तोमर (सेना) (मरणोपरांत)
  11. मेजर रविंदर सिंह रावत (सेना)
  12. नायक भीम सिंह (सेना)
  13. राइफलमैन कुलभूषण मंटा (सेना) (मरणोपरांत)
  14. मेजर सचिन नेगी (सेना)
  15. मेजर मानेओ फ्रांसिस (सेना)
  16. विंग कमांडर शैलेश सिंह (वायु सेना)
  17. लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा (नौसेना)
  18. एक्स हवलदार संजय कुमार (सेना)
  19. मेजर मुस्तफा बोहरा (सेना) (मरणोपरांत)
  20. फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिकेश जयन करुथेदाथ (वायु सेना)
  21. मेजर विकास भांभू (सेना) (मरणोपरांत)
  22. कैप्टन अक्षत उपाध्याय (सेना)
  23. कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी (जम्मू और कश्मीर पुलिस) (मरणोपरांत)
  24. नायब सूबेदार बारिया संजय कुमार भ्रमर सिंह (सेना)
  25. एक्स मेजर अमनदीप जाखड़ (सेना)
  26. परषोत्तम कुमार (सेना)

PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे


बता दें कि हर वर्ष असाधारण शौर्य दिखाने वाले सेना (Indian Army), सीआरपीएफ (CRPF), आईटीबीपी (ITBP) और पुलिस के जवानों और अधिकारियों को अलग-अलग वीरता पुरस्कारों से सम्‍मानित किया जाता है। इन जवानों को राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस दौरान वहां PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई और मंत्री मौजूद थे।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

Gallantry Awards: क्या है वीरता पुरस्कार! जिसका हुआ ऐलान, 942 जवानों को किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा एवं सुधार सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵