back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदौर में जी-20 कृषि कार्य समूह की पहली बैठक संपन्न

भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता के तहत इंदौर में चल रहे तीन दिनी कृषि कार्य समूह की पहली कृषि प्रतिनिधियों की बैठक का समापन हो गया।कार्यक्रम के अंतिम दिन की शुरुआत तकनीकी विषय-वार सत्रों के साथ हुई।

इंदौर, एजेंसी। भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता के तहत इंदौर में चल रहे तीन दिनी कृषि कार्य समूह की पहली कृषि प्रतिनिधियों की बैठक का समापन हो गया। यह आयोजन संस्कृति, खान-पान और इतिहास से समृद्ध अनुभवों का सम्मेलन था और बैठकों के दौरान सार्थक विचार-विमर्श में भाग लेने की बड़ी जिम्मेदारी थी।

चार विषयों पर विचार-विमर्श किया गया

कार्यक्रम के अंतिम दिन की शुरुआत तकनीकी विषय-वार सत्रों के साथ हुई, जिसमें चार विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। ये विषय “खाद्य सुरक्षा और पोषण”। “जलवायु स्मार्ट दृष्टिकोण के साथ सतत कृषि”, “समावेशी कृषि मूल्य श्रृंखला और खाद्य प्रणाली”, और “कृषि परिवर्तन के लिए डिजिटलीकरण” रहे। खाद्य सुरक्षा और पोषण के तकनीकी सत्र पर चर्चा के लिए, उद्घाटन टिप्पणी शुभा ठाकुर, संयुक्त सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएएडं एफडब्ल्यू) द्वारा दी गई। तत्पश्चात विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) द्वारा सन्दर्भ निर्धारण किया गया। डॉ. अभिलक्ष लिखी, अतिरिक्त सचिव, डीए एंड एफडब्ल्यू ने खाद्य सुरक्षा और पोषण पर वैश्विक ढांचा प्रस्तुत किया। इसके बाद शुभा ठाकुर, संयुक्त सचिव, डीए एंड एफडब्ल्यू द्वारा मिलेट इंटरनेशनल इनिशिएटिव फॉर रिसर्च एंड अवेयरनेस (एमआईआईआरए) का परिचय दिया गया।

सतत कृषि पर तकनीकी सत्र के लिए उद्घाटन भाषण दिया

फ्रैंकलिन एल खोबुंग , संयुक्त सचिव, डीए एंड एफडब्ल्यू ने जलवायु स्मार्ट दृष्टिकोण के साथ सतत कृषि पर तकनीकी सत्र के लिए उद्घाटन भाषण दिया, जिसके बाद खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा संदर्भ प्रस्तुति की गई।डॉ. अभिलक्ष लिखी, अतिरिक्त सचिव, डीए एंड एफडब्ल्यू और कृषि के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष विकास (आईएफएडी) ने समावेशी कृषि मूल्य श्रृंखला और खाद्य प्रणाली पर तकनीकी सत्र पर चर्चा के लिए संदर्भ निर्धारित किया।

कृषि में डिजिटलीकरण के महत्व का मार्ग प्रशस्त किया

कृषि परिवर्तन के लिए डिजिटलीकरण पर तकनीकी सत्र के लिए डॉ. पी.के. मेहरदा, अतिरिक्त सचिव, डीए एंड एफडब्ल्यू द्वारा चर्चा संदर्भ निर्धारित किया गया।प्रत्येक विषय-आधारित तकनीकी सत्र के दौरान, विचारों, सुझावों और टिप्पणियों के बौद्धिक रूप से समृद्ध आदान-प्रदान को शामिल करते हुए एक ओपन हाउस चर्चा हुई। व्यावहारिक प्रस्तुतियों ने छोटे किसानों पर विशेष जोर देने के साथ कृषि परिवर्तन और कृषि में डिजिटलीकरण के महत्व का मार्ग प्रशस्त किया।

ठोस बिंदुओं पर प्रकाश डाले गए

सत्र की सह-अध्यक्ष डॉ. स्मिता सिरोही, संयुक्त सचिव, डीए एंड एफडब्ल्यू ने सत्रों के दौरान प्रस्तुत किए गए ठोस बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक सत्र का सारांश दिया।मनोज आहूजा, सचिव, डीए एंड एफडब्ल्यू ने कृषि अनुसंधान और विकास पहलुओं पर जी20 सदस्य देशों के बीच अधिक अभिसरण और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष ने आगामी एडब्ल्यूजी बैठकों में जी20 कृषि मुद्दों पर चर्चा को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का समापन एक वीडियो के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों के लिए भारत की उनकी यादगार यात्रा को संजोने के लिए एक संस्मरण के रूप में पिछले 3 दिनों की विभिन्न घटनाओं की झलकियों को दिखाया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

संविधान पर मोदी सरकार के रुख की मायावती ने की सराहना, बताया “उचित और राहत भरा”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि संविधान की प्रस्तावना से 'सोशलिज्म' और 'सेक्युलरिज्म' हटाने की कोई...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...