Former parliamentary secretary and former Dharamjaigarh MLA Omprakash Rathia dies from Corona
Former parliamentary secretary and former Dharamjaigarh MLA Omprakash Rathia dies from Corona

पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व धरमजयगढ़ विधायक ओमप्रकाश राठिया का कोरोना से निधन

रायगढ़, 31 दिसंबर (हि.स. )। धरमजयगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए बहुत ही दुखद खबर है। धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रहे ओमप्रकाश राठिया का बुधवार रात्रि 9 बजे निधन हो गया। राठिया का एम्स रायपुर में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इलाज के लिए रायगढ़ गए। डॉक्टरों की सलाह के बाद में उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया था। जहाँ कल रात्रि 9 बजे उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in