back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jabalpur: पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पीड़िता ने की शिकायत, पुलिस ने मामले में दर्ज की FIR

Jabalpur: जबलपुर जिले में एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जिसमे एक पिता अपनी सगी बेटी के साथ बीते कुछ महीनों से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

जबलपुर/सीहोरा, हि.स.। जबलपुर जिले में एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जिसमे एक पिता अपनी ही सगी बेटी के साथ बीते कुछ महीनों से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद करने बोलता था। जब बच्ची गर्भवती हो गई तो उसे तकलीफ होने की वजह से किसी तरह हिम्मत की और थाने जाकर पिता की हैवानियत बताई। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसकी माँ की मौत के बाद पिता ने ये हैवानियत कई बार की है।

आरोपी पिता की तलाश में जुटी पुलिस

खितौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 42 वर्षीय कलयुगी पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करके रिश्तों को शर्मसार किया है, आरोपी की पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी है जो अपनी बेटी के साथ रहता था और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था जो अपनी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा और मुंह बंद रखने के लिए जान से मारने की धमकी देकर चुप रखता रहा।

नाबालिग के गर्भवती होने पर उसे तकलीफ हुई और पीड़ित बच्ची ने किसी तरह हिम्मत करके खितौला थाना जाकर पुलिस को हैवान पिता की करतूतें बताई जिस पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यूटर्न! पहले कहा गिरफ्तारी के लिए तैयार, अब हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इलाहाबाद...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...