back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एकता की मिसाल, वल्लभ भाई बेमिसाल, सरदार पटेल ने किया स्वतंत्रता संग्राम से लेकर एकीकृत भारत का निर्माण

National Unity Day: गुजरात के खेड़ा जिले के नाडियाड में 31 अक्टूबर, 1875 को किसान परिवार में जन्मे सरदार वल्लभ भाई पटेल को एकता की मिसाल कहा जाता है।

योगेश कुमार गोयल, नई दिल्ली। गुजरात के खेड़ा जिले के नाडियाड में 31 अक्टूबर, 1875 को किसान परिवार में जन्मे सरदार वल्लभ भाई पटेल को एकता की मिसाल कहा जाता है। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता को सर्वोपरि मानते हुए देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर मजबूत और एकीकृत भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। जिस समय देश आजाद हुआ, तब वह कई छोटी-छोटी रियासतों में बंटा था, जिन्हें एकजुट करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था।

आजाद भारत को एकजुट करने का श्रेय पटेल की राजनीतिक और कूटनीतिक क्षमता को ही दिया जाता है। भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए सरदार पटेल के इसी अविस्मरणीय योगदान को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 31 अक्टूबर, 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई थी। तभी से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

‘भारत का बिस्मार्क’

देश की आजादी के उपरांत 500 से भी ज्यादा देशी रियासतों का एकीकरण किया जाना सबसे बड़ी समस्या थी। दरअसल अंग्रेज भारत से जाते-जाते कुटिल चाल चलते हुए करीब 550 देशी रियासतों को खुद ही अपने भविष्य के निर्णय का अधिकार दे गए थे। उसके पीछे उनका उद्देश्य था कि इतनी बड़ी संख्या में रियासतों के स्वायत्त रहते भारत के लिए स्वयं को एकजुट रख पाना बेहद मुश्किल होगा।

सरदार पटेल ने अपने ‘लौहपुरुष’ व्यक्तित्व का परिचय देते हुए इस गंभीर चुनौती को न केवल स्वीकार किया बल्कि बहुत ही कम समय में बड़ी कुशलता से इतनी सारी रियासतों के एकीकरण का कार्य सम्पन्न कराने में सफल भी हुए। उन्होंने आजादी के ठीक पहले पीवी मेनन के साथ मिलकर कई देशी रियासतों को भारत में मिलाने का कार्य आरंभ कर दिया था। उस समय देशभर में सैकड़ों ऐसी देशी रियासतें थी, जो स्वयं में सम्प्रभुत्ता प्राप्त थी, जिनका अपना अलग झंडा और अलग शासक था।

दोनों ने देशी रियासतों के शासकों को समझाया कि उन्हें स्वायत्तता देना संभव नहीं होगा। इसका असर यह हुआ कि केवल तीन रियासतों को छोड़कर बाकी सभी रियासतों-राजवाड़ों ने अपनी मर्जी से भारत में विलय का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। हैदराबाद के निजाम ने जब भारत में विलय का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया तो पटेल ने वहां सेना भेजकर निजाम का आत्मसमर्पण कराया। बहुत विरोध होने पर जूनागढ़ का नवाब भागकर पाकिस्तान चला गया और तब जूनागढ़ भारत में मिला लिया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भारत की विभिन्न बिखरी हुई रियासतों और भू-भागों के एकीकरण में सरदार पटेल के उल्लेखनीय योगदान के कारण ही उन्हें ‘भारत का बिस्मार्क’ (जर्मन साम्राज्य का प्रथम चांसलर) भी कहा जाता है।

महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित हुए

देश की आजादी के बाद पटेल स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री और पहले उप-प्रधानमंत्री बने। उनका व्यक्तित्व बचपन से ही प्रभावशाली था। हालांकि पढ़ाई-लिखाई में वे औसत हुआ करते थे। उन्होंने दसवीं कक्षा की परीक्षा 22 साल की उम्र में उत्तीर्ण की थी। हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद परिवार में आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने कॉलेज जाने के बजाय आगे की शिक्षा स्वाध्याय से ही प्राप्त की।

बैरिस्टर की पढ़ाई उन्होंने लंदन जाकर पूरी की और कॉलेज जाने का अनुभव नहीं होने के बावजूद अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए 36 साल की उम्र में लंदन के मिडिल टेंपल इन में बैरिस्टरी का 36 माह का कोर्स सिर्फ 30 माह में ही पूरा कर लिया और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे।

महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व करते हुए उसमें सफलता हासिल की थी, जिससे प्रसन्न होकर वहां की महिलाओं ने ही वल्लभ भाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की थी।

लौहपुरुष राजनीति में भाई-भतीजावाद के सख्त खिलाफ थे

भारतीय संविधान के निर्माण में भी पटेल का महत्वपूर्ण योगदान था। वे मूल अधिकारों पर बनी समिति के अध्यक्ष थे और उन्होंने अधिकारों को दो भागों (मूलाधिकार तथा नीति-निर्देशक तत्व) में रखने का सुझाव दिया था। आज जहां देश में हर तरफ भाई-भतीजावाद की राजनीति का बोलबाला है, वहीं देश का यह लौहपुरुष राजनीति में भाई-भतीजावाद के सख्त खिलाफ था और इसका सबसे बड़ा उदाहरण उन्होंने खुद अपने बेटे को राजनीति से दूर रखते हुए दिया भी।

इस बात का स्पष्ट उल्लेख मिलता है कि उन्होंने अपने पुत्र दहयाभाई को तब तक यथासंभव दिल्ली से दूर रहने को कहा था, जब तक कि वह स्वयं दिल्ली में रहें। उनके हृदय में ईमानदारी की भावना किस कदर कूट-कूटकर भरी थी, इसका इससे बेहतर बेमिसाल उदाहरण नहीं हो सकता कि उनके निधन के बाद खोजबीन किए जाने पर उनकी निजी सम्पत्ति के नाम पर उनके पास कुछ नहीं था।

बगैर लाग-लपेट, सीधा-स्पष्ट, कड़ा और खरा बोलने के लिए विख्यात रहे पटेल ने अपने जीवन में आई तमाम कठिनाइयों से पार पाते हुए सदैव उन पर सफलता हासिल की, इसीलिए उन्हें ‘लौहपुरुष’ के रूप में जाना जाता है। सरदार पटेल का जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव देशवसियों को प्रेरित करता रहेगा। लौहपुरुष ने 15 दिसम्बर 1950 को आखिरी सांस ली।

(लेखक, स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं, यह लेखक के निजी विचार)

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

MLA के वेतन से ₹1 लाख ज्यादा: नया पद लाया सम्राट चौधरी के लिए बड़ा फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ ही उपमुख्यमंत्री और नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी की सैलरी और भत्तों में भी जबरदस्त...
spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...