back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आजमा फलाह से लड़ाई के बाद लॉक अप से बेघर हुए जीशान खान

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लॉक अप के कंटेस्टेंट जीशान खान को जेलर करण कुंद्रा ने बाहर कर दिया है। यह सब आजमा फलाह से भयानक लड़ाई के बाद हुआ। लड़ाई की शुरूआत तब हुई, जब आजमा, जीशान से कहती है कि आपकी गर्लफ्रेंड रेहाना पंडित ने शो के निमार्ताओं से आपको अंदर ले जाने की भीख मांगी। यह सुनकर जीशान भड़क जाते हैं और उसपर चिल्लाने लगते हैं। गुस्से में जीशान आजमा के बिस्तर और मेकअप की चीजों को बिगाड़ देते हैं। यही नहीं, आजमा के सिर पर सारा प्रोटीन पाउडर डाल देते हैं। उनकी सारी दवाइयां फेंक देते हैं। जीशान आजमा के हाथों से झाड़ू छीनते हैं और उसकी एक डंडी से आजमा की एकआंख में मार देते है। करण ने आजमा को कहा कि उसे किसी के परिवार पर नहीं जाना चाहिए। जेलर ने बाद में जीशान से बात की और शारीरिक हिंसा की ओर इशारा किया। करण ने जीशान के गुस्से की 2-3 वीडियो चलाये। जिसमें वो हिंसा करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद जीशान के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे तुरंत शो से बाहर कर दिया। लॉक अप ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होता है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵