back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूट्यूबर पायल मलिक ने काली मां बनने के लिए मांगी माफी कहा- जो भी सजा मिलेगी मंजूर है

'बिग बॉस ओटीटी 3' से लाइमलाइट में आया मलिक परिवार जो एक फेमस यूट्यूबर है, काली माता वाला लुक लेने के लिए हाथ जोड़कर मांगी माफी है। मंदिर में रोईं, कहा- जो भी सजा मिलेगी मंजूर है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल लोग फेमस होने व कुछ अलग कर दिखाने के चलते कुछ भी करने गुजर जाते है जहां अब एक बार फिर चर्चां में आई यूट्यूबर पायल मलिक ने उनके एक वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद लोगों से माफी मांगी है। वीडियो में पायल मलिक काली मां का गेटअप लिए नजर आई थीं। मंगलवार को पायल पटियाला के एक काली मंदिर में फूट-फूटकर रोतीं नजर आईं जहां उन्होंने मां काली से अपनी गलती के लिए सजा मांगी। पायल इस मंदिर में अपने पति अरमान मलिक और बेटी तूबा के साथ पहुंचीं और लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए माफी मांगी। 

बता दे, पायल ने काली माता वाला लुक अपनी बेटी के लिए लिया था, जो मां काली की भक्त है। वे चाहती थी कि, मेरी मां काली माता की भक्त है, तो मैंने सोचा कि उसके लिए इस लुक को रीक्रिएट करूं। अब मुझे समझ आ रहा है कि यह बहुत बड़ी गलती थी। मैं साथ जोड़कर सभी से माफी मांगती हूं। उम्मीद करती हूं कि कोई भी ऐसी गलती नहीं दोहराएगा।पायल ने अब इस वीडियो को डिलीट कर दिया है, उन्होंने यह वीडियो 3 महीने पहले बनाया था। 

बेटी तूबा के लिए रीक्रिएट किया था काली लुक

अब वही पायल के वीडियों में बवाल मचता देखं पायल मलिक ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, मेरी मां काली माता की भक्त है, तो मैंने सोचा कि उसके लिए इस लुक को रीक्रिएट करूं अब मुझे समझ आ रहा है कि यह बहुत बड़ी गलती थी। मैं सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। उम्मीद करती हूं कि कोई भी ऐसी गलती नहीं दोहराएगा। पायल ने अब इस वीडियो को डिलीट कर दिया है, उन्होंने यह वीडियो 3 महीने पहले बनाया था। जहां बहुत से लोगों ने यह वीडियो डाउलोड कर लिया था। और अब इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर री-पोस्ट कर रहे हैं। पायल ने कहा कि उन्हें अपनी गलती का अहसास तब हुआ जब उन्होंने अपनी वीडियो पर कमेंट पढ़े।

पायल ने मांगी माफी कहा- जो भी सजा मिलेगी…

पायल मलिक ने कहा, जब मैंने वीडियों के कमेंट पढ़े, तब गलती का अहसास हुआ, और इसे डिलीट कर दिया। दुर्भाग्य से कुछ दूसरे पेजों ने इसे सेव कर इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर री-शेयर कर दिया । बात पायल मलिक के हालिया वीडियो की करें जिसमें उन्होंने मंदिर पहुंचकर मां काली से माफी मांगी है । तो इसमें उनकी आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते है । जहां पायल मलिक लोगों से और मां काली से माफी मांग रही हैं और कह रही हैं कि, “मुझे जो भी सजा दी जाएगी मैं उसके लिए तैयार हूं। 

पायल मलिक और अरमान मलिक रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में एक साथ नजर आए थे। जब शो में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को काफी ट्रोल किया गया था। यह शो अरमान और पायल की वजह से काफी चर्चा में रहा था, कहानी में ट्विस्ट तब आया जब विशाल ने अरमान की पत्नी कृतिका के लिए कुछ ऐसा कहा जो उन्हें रास नहीं आया और उन्होंने विशाल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। बिग बॉस ओटीटी में हुई यह घटना सोशल मीडिया पर काफी समय तक चर्चा में रही थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...