नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 21 जून 2024 वाले की आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की हसीनाओं ने योगा करने की कसम खाई है। योग बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस सीक्रेट है। करीना कपूर, आलिया भट्ट दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा ने योग को एक बड़े लेवल पर अपनाया है। योग सिर्फ शारीरिक लाभ ही नहीं देता, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाए रखता है। आज हम जानेंगे की बॉलीवुड की किन-किन हसीनाओं का फिटनेस सीक्रेट योग है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय योग को देती हैं। वह ज्यादातर पद्यासन करती हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में भी यह बताया है कि,योग मेरे लिए एक व्यायाम नहीं है, बल्कि जीवन जीने का तरीका है।
अनुष्का शर्मा
इस योग दिवस पर अनुष्का शर्मा ने भी योगा करने की कसम खाई है। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए धनुरासन करना पसंद करती हैं। अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि योग मेरा आश्रय है, जो तेज दुनिया में मुझे शांति देता है।
करीना कपूर
करीना कपूर आभा योग और ताड़ासन उनके दिल में एक खास जगह बनाए हुए हैं। करीना कपूर ने भी इस बात का खुलासा किया है कि, योग उन्हें भाग दौड़ भरी जिंदगी में शांति देता है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट योग के प्रति समर्पित हैं। यह उनकी चमक से साफ पता चलता है। एक्ट्रेस को भुजंगासन बहुत पसंद है आलिया भट्ट से लेकर रहती है कि यह दुनिया के शोर से दूर एकांत का अनुभव है।
शिल्पा शेट्टी
फिटनेस को लेकर शिल्पा शेट्टी काफी कॉन्शियस है और वह योग के प्रति लोगों को जागरूक करती है। शिल्पा शेट्टी की पसंदीदा मुद्रा शीर्षासन है इस मुद्रा के अभ्यास से कार्य में संतुलन मिलता है। एक्ट्रेस ने कहा है कि योग मेरा साथी है, जिसने मुझे स्वस्थ जीवन दिया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार




