back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Year Ender 2025: अक्षय खन्ना से धर्मेंद्र तक, इस साल ये 7 सितारे रहे सबसे ज्यादा चर्चाओं में

साल 2025 में बॉलीवुड ने कई यादगार पल और चर्चित घटनाएं देखीं, जिसमें अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना, शाहरुख खान और धर्मेंद्र जैसी हस्तियों ने सुर्खियां बटोरीं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 ने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार और चर्चा योग्य पल दिए। किसी की फिल्मों ने तहलका मचाया तो किसी की खबरों ने सुर्खियों में बवाल मचाया। इस साल हम सभी ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भी खो दिया, जिसके बाद इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर मातम छा गया। आइए जानते हैं उन 7 सितारों के बारे में, जिन्होंने साल 2025 में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

1. अक्षय खन्ना: साल की शुरुआत से ही अक्षय खन्ना चर्चा में रहे। उन्होंने ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाकर खूब लाइमलाइट बटोरी। साल के अंत में उन्होंने ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल निभाकर फिर से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

2. रश्मिका मंदाना: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के लिए 2025 बेहद शानदार रहा। इस साल उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं – ‘छावा’, ‘सिकंदर’, ‘थामा’, ‘कुबेरा’, ‘किंगडम’ और ‘द गर्लफ्रेंड’। लगातार फिल्मों और हिट प्रदर्शन के चलते रश्मिका ने खूब लाइमलाइट बटोरी।

3. शाहरुख खान: मेट गाला 2025 में शाहरुख खान ने डेब्यू कर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी। इसी साल उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला। किंग खान की यह उपलब्धि उनके फैंस के लिए खास खुशी का मौका रही।

4. धर्मेंद्र: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने इस साल दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन से इंडस्ट्री और फैंस में गहरा शोक फैल गया। साल की शुरुआत में उनकी मौत की अफवाहें भी वायरल हुईं थीं, जिससे फैंस में चिंता का माहौल था।

5. कल्याणी प्रियदर्शन: साउथ की एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने ‘लोका चैप्टर 1’ में सुपरगर्ल का किरदार निभाकर खूब तारीफ बटोरी। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रजेंस ने उन्हें इस साल की चर्चित सूची में शामिल कर दिया।

6. ऋषभ शेट्टी: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही। उनकी दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...