back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women World Cup Final: बॉलीवुड सितारों ने टीम इंडिया की जीत पर जताई खुशी, शेयर किया तस्वीरें

आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर ऐतिहासिक खिताब जीता। पूरे देश में खुशी और जश्न का माहौल है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । 2 नवंबर 2025 भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। इस दिन महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला ICC महिला वर्ल्ड कप खिताब जीतकर देशवासियों के लिए गर्व और खुशी का ऐतिहासिक पल बनाया।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला आईसीसी महिला वर्ल्‍ड कम का खिताब जीता। इस जीत के साथ ही 52 साल का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ।

इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में बॉलीवुड भी शामिल हो गया। अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर और कियारा आडवाणी सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी और देशवासियों के साथ खुशी साझा की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत ने बॉलीवुड में गर्व की लहर दौड़ा दी। कई फेमस हस्तियों ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की इस शानदार उपलब्धि को सेलिब्रेट करते हुए बधाई और समर्थन व्यक्त किया।

अभिषेक बच्चन ने कहा- शाबाश लेडीज

अभिषेक बच्चन सबसे पहले रिएक्शन देने वालों में से थे, उन्होंने लिखा, “कम ऑन!!!! इंडिया!!! विश्व चैंपियन। शाबाश देवियों।” वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भावुक नोट साझा करते हुए कहा, “मैं नीले नायकों को देखते हुए बड़ी हुई हूं… आज रात, वे सभी उनकी तरह दिख रहे हैं। विश्व चैंपियन। बधाई टीम इंडिया।”

टीम इंडिया को अनुष्का शर्मा ने दी बधाई

अनुष्का शर्मा ने लिखा, “आप चैंपियन!! कितनी महत्वपूर्ण उपलब्धि।” कियारा आडवाणी ने भी भाव साझा करते हुए कहा, “क्या अविश्वसनीय क्षण है, आपने इतिहास रच दिया!!! हमारी महिला खिलाड़ियों को बधाई।”

श्रद्धा कपूर का भावुक पोस्ट

श्रद्धा कपूर की भावुक पोस्ट लाखों लोगों की भावनाओं को बयां करती है। उन्होंने लिखा, “दशकों से, सिर्फ माता-पिता सुनते हैं कि 1983 कैसा था। हमें यह पल देने के लिए धन्यवाद लड़कियों। यह पीढ़ियों के लिए है।”

अजय देवगन ने कहा- ऐसी रात कभी नहीं भूलेंगे

अजय देवगन ने टीम के साहस और दृढ़ संकल्प की तारीफ करते हुए कहा, “एक ऐसी रात जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। शुक्रिया, चैंपियंस। इस टीम ने दुनिया को दिखा दिया कि सच्चा साहस और विश्वास क्या कर सकता है!”

सुनील शेट्टी ने कहा- पसीना, हौसला और हिम्मत

सुनील शेट्टी ने लिखा, “पसीना। हौसला। हिम्मत। निश्छल दिल। और इसी तरह इतिहास को नई चमक मिली! हमारी महिलाएं गौरव के पीछे नहीं भागीं, बल्कि उसे अपना लिया। हर छोटी बच्ची जिसके पास सपने हैं, और हर भारतीय जोर से कह रहा है। हम विश्व विजेता हैं।”

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने भी खुशी व्‍यक्‍त की 

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने एक्स पर खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, “विश्व की चैंपियन! हमारी महिला खिलाड़ियों ने कर दिखाया! दीप्ति की हरफनमौला प्रतिभा और शैफाली की विस्फोटक बल्लेबाजी ने गौरव की राह प्रशस्त की। हर भारतीय का दिल गर्व से भर गया है!”

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵