back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्राजीलियन सिंगर एमसी केविन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पत्नी ने लिखा भावुक नोट

ब्राजील के पॉप्युलर सिंगर एमसी केविन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना ब्राजील के ही मशहूर होटल रियो डी जेनेरियो की है, जहां केविन 11 वीं मंजिल पर ठहरे हुए थे। 16 मई को केविन उसी होटल की पांचवीं मंजिल पर अपने कुछ दोस्तों से मिलने उनके कमरे में पहुंचे थे। केविन होटल की बालकनी में थे, जहां से वह नीचे गिर गए। मौके पर पहुंची टीम ने सिंगर को दुर्घटना के फौरन बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। लेकिन अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि केविन की मौत महज एक दुर्घटना थी या कोई साजिश। केविन की मौत की खबर सामने आने के बाद उनके तमाम फैंस स्तब्ध हैं। वहीं उनकी पत्नी डिओलेने बेजेरा ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी शादी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए डिओलेने ने एक लम्बा चौड़ा भावुक नोट भी लिखा है। डिओलेने ने लिखा-‘तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो और हमेशा रहोगे। वह आदमी जिसने मुझे सबसे ज्यादा प्यार और सम्मान दिया। तुम ईश्वर के पास जाओ, मैं हमेशा तुमसे प्यार करूंगी।’ डिओलेने की इस पोस्ट के जरिये फैंस केविन को श्रंद्धाजलि दे रहे हैं। गौरतलब है सिंगर एमसी केविन ने लगभग दो हफ्ते पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड डिओलेने बेजेरा से शादी की थी। डिओलेने बेजेरा पेशे से एक क्रिमिनल लॉयर हैं। शादी के बाद दोनों ने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी, जो खूब वायरल भी हुईं थी। एमसी केविन ने 2013 में अपना पहला गाना रिलीज किया था। तब उनकी उम्र महज 16 साल थी। उनके गाने कावालो डे ट्रोइआ को फैंस के बीच काफी पसंद किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन है ब्राजीलियन मॉडल? राहुल गांधी के खुलासे ने मचा दी खलबली, हरियाणा में 22 बार वोट करने का आरोप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदान प्रक्रिया और वोटिंग लिस्ट में कथित गड़बड़ी के...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵