back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shah Rukh Khan की इस फिल्म के कारण रुक गई थी मुंबई की कई शादियां! वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की है और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। वहीं उनकी एक फिल्म का ऐसा किस्सा है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ का एक ऐसा किस्सा जिससे अब तक आप अनजान थे।साल 2001 में शाहरुख खान की एक फिल्म के लिए कई शादियां टल गई थीं।फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय अहम किरदार में थे। हाल ही में फिल्म के सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान ने इस पर बात करते हुए इसका खुलासा किया। 

फिल्म के लिए तैयार हुआ ऐसा सेट 

सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान ने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि फिल्म ‘देवदास’ के लिए एक किलोमीटर का अद्भुत सेट बनाया गया था। जब हम लोग इस सेट को देखने गए थे तो काफी हैरान हो गए थे। क्योंकि सेट बहुत बड़ा था और हमको इस बात की चिंता थी कि अब इस सेट पर लाइट कैसे लगाई जाएगी। इसके बाद टीम से मैंने कहा कि इस सेट पर 100 वाट का बल्ब लगाना।

जनरेटर की वजह से टल गई थी शादियां 

सेट को तैयार करने के बाद जब उस सेट पर हर जगह 100 वाट का बल्ब लगाया गया। सेट को तैयार करने वालों ने कहा कि मुंबई में जितने भी जनरेटर हैं उन्हें इस्तेमाल करो। इसके बाद मुंबई के जितने भी जनरेटर थे शहर से सभी जनरेटर मंगवा लिए गए। उसे दौरान शादियों का बहुत जोर था लेकिन जनरेटर ना होने के कारण कई सारी शादियां टल गई।

महंगे बजट में बनी थी फिल्म

आपको बता दें कि, फिल्म ‘देवदास’ का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। उनकी फिल्मों में अक्सर भव्य और अलग सेट बनाया जाता है और वो इसके लिए काफी फेमस हैं। यह फिल्म 50 करोड़ रुपयों में बनी थी। उस वक्त यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। वही इस फिल्म ने 168 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। जो कि उसे समय के कलेक्शन के हिसाब से काफी ज्यादा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Makar Sankranti: इन फिल्मों में मकर संक्रांति की धूम, शाहरुख-सलमान ने दिखाया पतंगबाजी का जलवा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मकर संक्रांति का त्योहार देशभर में उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन बड़े और छोटे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...