back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shah Rukh Khan की Income Tax मामले में बड़ी जीत, ITAT ने अभिनेता के पक्ष में सुनाया फैसला

शाहरुख खान को आयकर से जुड़े एक मामले में बड़ी जीत मिली है। यह मामला उनकी फिल्म 'रा.वन' के टैक्‍स से संबंधित था। ITAT ने आयकर विभाग की पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही को रद्द कर दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को इनकम टैक्स से जुड़े एक मामले में बड़ी जीत मिली है। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण या ITAT ने अभिनेता के पक्ष में फैसला सुनाया है। यह विवाद उनकी फिल्म ‘रा.वन’ के कर से संबंधित था, जो 2011 में रिलीज हुई थी। ITAT ने 2011-12 के वित्तीय वर्ष के लिए इनकम टैक्स विभाग द्वारा शुरू की गई पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही और आदेश को रद्द कर दिया है। 

क्‍या था मामला?

यह मामला शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन’ की आय और टैक्स से जुड़ा हुआ था। शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ हुए समझौते के अनुसार, फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग ब्रिटेन में की जानी थी, जिससे फिल्म की 70% आय को विदेश में माना गया और इस पर ब्रिटेन का टैक्स लगना था, जिसमें विदहोल्डिंग टैक्स भी शामिल था। शाहरुख खान को भुगतान यूके की विनफोर्ड प्रोडक्शन कंपनी के माध्यम से किया गया था। टैक्स अधिकारियों ने यह तर्क दिया कि इस भुगतान व्यवस्था से भारत को राजस्व की हानि हुई है। इसके बाद आयकर अधिकारियों ने शाहरुख खान के विदेशी टैक्स क्रेडिट के दावे को खारिज कर दिया था।

सुपरस्टार ने 83.42 करोड़ रुपये की आय घोषित की थी

शाहरुख खान ने अपनी आय 83.42 करोड़ रुपये घोषित की थी, लेकिन ब्रिटेन में चुकाए गए टैक्स क्रेडिट के उनके दावे को आयकर अधिकारियों ने नकार दिया था। इस कारण उनकी आय को पुनः 84.17 करोड़ रुपये के रूप में पुनर्मूल्यांकित किया गया। यह पुनर्मूल्यांकन उस मूल्यांकन वर्ष (2012-13) के अंत के बाद किया गया था, जो चार साल से अधिक समय तक लटका हुआ था। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) ने फैसला सुनाया कि आयकर विभाग द्वारा किया गया पुनर्मूल्यांकन कानूनी रूप से उचित नहीं था। 

ITAT ने क्‍या कहा ?

ITAT ने कहा कि मूल्यांकन अधिकारी “चार साल की वैधानिक अवधि से परे पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता वाले किसी भी नए ठोस सामग्री को प्रदर्शित करने में विफल रहा।” ITAT ने कहा कि इस मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान पहले ही जांच की जा चुकी है, इसलिए पुनर्मूल्यांकन की कार्यवाही एक से अधिक मामलों में कानून के अनुसार गलत है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵