करिश्मा कपूर और संजय कपूर की आगे चलकर राहें क्‍यों हुई जुदा? जानें इस रिश्‍ते के पीछे की कहानी

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक सालों पहले हो चुका है। लेकिन इनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? क्‍या यह लव मैरिज थी या अरेंज? आइए जानते हैं इस जोड़े के अलग होने की वजह ?

0
1
karisma kapoor and sanjay kapoor
karisma kapoor and sanjay kapoor

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। साल 2002 में करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी थी। यह सगाई खास मौके पर, अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर सार्वजनिक रूप से घोषित की गई थी। लेकिन महज एक साल के भीतर, 2003 में दोनों ने आपसी सहमति से यह सगाई तोड़ दी। सगाई टूटने के कुछ ही महीनों बाद करिश्मा कपूर ने बिजनेस वर्ल्ड की जानी-मानी हस्ती संजय कपूर के साथ अचानक शादी कर ली। इस रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई और क्‍या यह लव मैरिज थी या अरेंज? और आगे चलकर क्‍यों दोनों की राहें जुदा हो गईं। आइये जानते हैं इन सवालों के जवाब।

प्यार था या तय किया गया रिश्ता? 

अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से एक अरेंज मैरिज थी। संजय कपूर पहले से तलाकशुदा थे और करिश्मा उनकी दूसरी पत्नी बनीं। 29 सितंबर 2003 को करिश्मा और संजय ने शादी के बंधन में बंधते हुए एक नया अध्याय शुरू किया। यह शादी कपूर खानदान के लिए एक भव्य समारोह थी, जिसे पूरी शानो-शौकत के साथ मनाया गया। शादी की तस्वीरें और चर्चाएं कई दिनों तक मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में छाई रहीं। हालांकि शुरुआत में सब कुछ खुशनुमा दिखा, लेकिन समय के साथ इस रिश्ते में भी दरारें आने लगीं।

परिवार पूरा हुआ, लेकिन रिश्ता अधूरा रह गया

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी के कुछ सालों बाद उनके जीवन में नई खुशियाँ आईं। साल 2005 में दोनों ने बेटी समायरा का स्वागत किया और फिर 2010 में उनके बेटे कियान का जन्म हुआ। बच्चों के आगमन से उनका परिवार भले ही पूरा हो गया, लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां धीरे-धीरे बढ़ने लगीं। बाहर से सब कुछ परफेक्ट नज़र आता था, लेकिन अंदर ही अंदर रिश्ते में दरारें पड़ चुकी थीं। 

करिश्मा और संजय का तलाक

करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने शादी के करीब एक दशक बाद, 2014 में आपसी मतभेदों के चलते तलाक की अर्जी दाखिल की। दो साल की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 2016 में उनका तलाक आधिकारिक रूप से हो गया। इस तरह एक ऐसा रिश्ता, जो कभी उम्मीदों से शुरू हुआ था, हमेशा के लिए खत्म हो गया। लेकिन तलाक से पहले का वक्त आसान नहीं था। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। संजय कपूर का दावा था कि करिश्मा ने पैसों के लिए शादी की और वे उन्हें किसी तरह का फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं देना चाहते थे। इन आरोपों को करिश्मा ने सिरे से खारिज किया।

करिश्मा ने भी तलाक के दौरान और बाद में कई गंभीर बातें सामने रखीं। उन्होंने बताया कि संजय और उनकी मां मिलकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। एक्ट्रेस ने यहां तक कहा कि रिश्ते में मारपीट जैसी स्थिति भी आई थी। इन तमाम मुश्किलों और विवादों के बीच, आखिरकार दोनों ने अलग-अलग राह पर चलने का फैसला किया।

संजय ने जल्द कर ली तीसरी शादी 

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी कर ली। दूसरी ओर, करिश्मा ने भी अपने करियर की दोबारा शुरुआत की और एक्टिंग की दुनिया में वापस लौटीं। हाल के वर्षों में उन्हें कई रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभाते हुए देखा गया। करिश्मा आज मुंबई में अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ रह रही हैं। वहीं, अब 53 साल की उम्र में संजय कपूर का निधन हो गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here