नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । सोनी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ को अपना विनर मिल चुका है। इस खिताफ को जीतने वाली कोलकाता की मानसी घोष है। बीते दिन यानी संडे 6 अप्रैल को ‘इंडियन आइडल सीजन 15’ (Indian Idol Season 15′) का ग्रैंड फिनाले था। फिनाले में कंटेस्टेंट ने खूब रंग जमाया और अपनी आवाज का जादू चलाया। हालांकि, कोई एक ही शो का विनर चुना जाना था। और ये कारनामा कर दिखाया है कोलाकाता की 24 साल की मानसी घोष। इंडियन आइडल 15’ की ट्रॉफी मानसी घोष ने अपने कर ली है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं मानसी घोष?
कौन हैं मानसी घोष?
टीवी के सबसे फेमस पॉपुलर सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल 15’ की विनर मानसी बनी है। मानसी कोलकाता, पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। मानसी को बचपन की उम्र से ही सिंगिंग का शौक था। और एक पेशेवर और प्रोपेशनल सिंगर बनने का अपना सपना पूरा करने की कोशिश में लगी हुई है। मानसी के घर वाले बताते है कि, अपनी बेटी कैसे संघर्ष कर रही है और घर की फाइनेंशियल जिम्मेदारियां संभाल रही है।
[EMBED]
24 साल की हैं मानसी घोष
मानसी की उम्र भी महज 24 साल हुए है। इसके अलावा मानसी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़े हर वो मैसेज शेयर करती है जो फैंस को भी काफी पसंद आने लगा अपने सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिलता रहा है। मानसी के ऑफिशियल फेसबुक पेज की बात करें तो उनके फेसबुक पेज को 100,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट
इस शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट है। मानसी ने स्नेहा शंकर, सुभाजीत चक्रवर्ती, चैतन्य देवधे (मौली), प्रियांग्शु दत्ता और अनिरुद्ध सुस्वरम के साथ टॉप 6 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। शो के ग्रैंड फिनाले में उनका सामना स्नेहा शंकर और सुभाजीत चक्रवर्ती से हुआ था, जो शो के टॉप कंटेस्टेंट में से थे।
[EMBED]
प्राइज मनी में क्या-क्या?
हालांकि, इस शो के 15वें सीजन की ट्रॉफी मानसी ने अपने नाम कर ली। शो को जीतने के बाद उन्हें शो की ट्रॉफी, एक नई कार और 25 लाख रुपये नकद बतौर प्राइज मनी मिले हैं। वहीं, अगर शो के फिनाले की बात करें तो इसमें रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और मीका सिंह जैसे स्टार्स नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स मानसी को उनकी जीत के लिए बधाई दे रहे हैं।





