नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। एक बार फिर मल्टी स्टार फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। बता दें कि, यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें बॉलीवुड के 11 कलाकार कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं। यह फिल्म विजय कुमार अरोड़ा के डायरेक्शन में बनने वाली है।
इस साल आएगी सन ऑफ सरदार 2
फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ के लिए मेकर्स को कई दमदार कलाकार मिले हैं जो दर्शकों को खूब गुदगुदायेंगे। इस फिल्म की कहानी कई लोगों पर आधारित है जो फिल्म में फन को जोड़ देती है। साल 2025 में यह फिल्म लोगों के बीच आएगी उम्मीद है कि इस फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिलेगा।
फिल्म में हैं दिग्गज कलाकार
फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की बात करें तो इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, मृणाल ठाकुर, विजय राज, रवि किशन, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, रोशनी वालिया और अश्विनी कालसेकर भी शामिल हैं। कलाकारों की लंबी लिस्ट बताती है कि यह फिल्म कितनी मजेदार होने वाली है।
इस जगह पर हो रही है शूटिंग
फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की शूटिंग स्कॉटलैंड में शुरू हो चुकी है। इसको जियो स्टूडियोज देवगन फिल्म्स, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा के साथ मिलकर बना रहा है। सूत्रों के मुताबिक, विदेश में शूटिंग खत्म करने के बाद दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में की जाएगी।
कैसी रहेगी फिल्म की झलक
फिल्म के पहले पार्ट में आपने देखा होगा कि एक्टर अजय देवगन और संजय दत्त के बीच में कड़ी दुश्मनी होती है। वहीं, अब दूसरे पार्ट में यह दुश्मनी प्यार में बदलती हुई नजर आएगी। फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त के बीच दोस्ती को दिखाया जाएगा। बता दें कि, इस फिल्म के अलावा अजय देवगन के पास अपकमिंग कई सारे प्रोजेक्ट्स है। जिनमें ‘सिंघम अगेन’, ‘रेड 2’, ‘दे दे प्यार 2’, ‘टोटल धमाल’ और ‘गोलमाल 5’ भी शामिल है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




