back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस फिल्म के बाद विद्या बालन को लग गई थी स्मोकिंग की लत, बताया अब क्या है स्टेटस

विद्या बालन की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन एक्टर्स में होती है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें स्मोकिंग की लत लग गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ हाल ही में रिलीज़ हुई है। इस फिल्म का उन्होंने और उनके को-स्टार्स ने जमकर प्रचार भी किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने खुलासा किया कि ‘द डर्टी पिक्चर’ की शुटिंग के दौरान उन्हें सिगरेट पीने की लत लग गई थी।

उन्होंने बताया कि सिल्क सिगरेट पिया करती थीं और उनका कैरेक्टर प्ले करने के लिए उन्हें कन्विंसिंग लगना था। इसलिए कैरेक्टर के साथ ईमानदारी बरतने के लिए विद्या ने सिगरेट पीना सीखा और शूट के दौरान उन्हें दो-तीन सिगरेट तक पीना पड़ जाता है। इस वजह से उन्हें सिगरेट पीने की आदत पड़ने लगी थी।

अब नहीं करती हैं स्मोक

यूट्यूब चैनल अनफिल्टर्ड बाय समदीश को दिए इंटरव्यू में विद्या ने बताया कि उन्हें सिगरेट बेहद टेम्प्टिंग लगता है। उन्होंने कहा कि वो सिगरेट पीना एन्जॉय करती थीं, लेकिन अब वो सिगरेट बिल्कुल नहीं पीती हैं।

एक्ट्रेस को पसंद है सिगरेट का धुआं

विद्या बालन को सिगरेट का धुआं काफी पसंद है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया है कि, कॉलेज के दिनों से लेकर बस स्टॉप पर भी जो लोग स्मोकिंग करते थे तो वो उनके बगल में खड़ी हो जाती थीं। ताकि धुआं अपने अंदर ले सकें।

लोगों के दिलों में राज करती है विद्या बालन

विद्या बालन फिल्मों की दुनिया में राज करती है वहीं लोगों के दिलों में भी उन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई है। फैंस को भी विद्या बालन की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस की हाल ही में एक फिल्म ‘दो और दो प्यार’ रिलीज हुई है जिसके बाद से उन्हें दर्शकों की काफी वाहवाही मिल रही है। इस फिल्म में विद्या बालन के किरदार और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। वही, एड्रेस ने यह भी खुलासा किया है कि किस तरह से उन्हें स्मोकिंग की लत लग गई थी।

विद्या बालन का वर्क फ्रंट

विद्या बालन ने अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में हर्षद मेहता वाले प्रतीक गांधी के साथ स्क्रीन शेयर किया है। इस फिल्म को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...