back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हम निश्चित रूप से भारत में प्रदर्शन करना चाहते हैं:के पॉप बॉय बैंड टुमॉरो एक्स टुगेदर

दुर्गा चक्रवर्ती नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। कोरियन बॉय बैंड टुमॉरो एक्स टुगेदर, जिसे लोकप्रिय रूप से टीएक्सटी कहा जाता है, उसने अपने भारतीय प्रशंसकों को एक मैसेज दिया है। इट बॉयज जैसा कि वे पॉप की दुनिया में जाने जाते हैं, अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे भारत में प्रदर्शन करना चाहेंगे। बैंड ने कोविड की दूसरी लहर के बीच भारतीय लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए, जिन्हें वे प्यार से एमओए (या मोमेंट ऑफ ऑलवेनेस) कहते हैं,, टीएक्सटी ने आईएएनएस को बताया दुनिया में कई जगह अभी भी कोविड 19 महामारी के कारण पीड़ित हैं, और हम जल्द ही परिस्थितियों में सुधार की उम्मीद करते हैं। हमारे पास अपने प्रशंसकों के सामने प्रदर्शन करने के पर्याप्त अवसर नहीं हैं, इसलिए अगर हमें मौका मिलता है तो हम निश्चित रूप से भारत में प्रदर्शन करना चाहेंगे। टीएक्सटी, जो बिलबोर्ड 200 चार्ट पर पांचवें नंबर पर है, उसने मार्च 2019 में अपने पहले मिनी एल्बम द ड्रीम चैप्टर स्टार के साथ अपनी शुरूआत की थी। बैंड में पांच लोग है, जिनमें योनजुन, सोबिन, बेओमग्यू, ताएह्युन और हुआनिंगकाई शामिल हैं। उनकी सफलता की कहानियों का श्रेय क्राउन, कैन यू सी मी, कैट एंड डॉग, एंजेल ऑर डेविल, न्यू रूल्स, फेयरी ऑफ शैम्पू और पॉपपिन स्टार जैसे चार्टबस्टर्स को दिया जा सकता है। बैंड, जिसके ट्विटर पर 6.9 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 8.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, उसने यहां तक बात की कि वे अपने एमओए से कितना प्यार करते हैं और उन्हें याद करते हैं। बैंड ने कहा , हम अपने एमओए से बहुत प्यार करते हैं और उसे याद करते हैं। हम भारत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। सभी कृपया सुरक्षित रहें। बैंड अपने नवीनतम एल्बम द कैओस चैप्टर फ्रीज के साथ सामने आया है। यह कैओस चैप्टर शुरू करता है, जो कि उनकी पिछली ड्रीम चैप्टर श्रृंखला के बाद बैंड का दूसरा एल्बम है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵