नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दे दी है। बता दें कि, सीएम ने महाकुंभ में संगम के पानी में फेकल बैक्टीरिया होने की बात से इनकार कर दिया था। जिस तरह से महाकुंभ में लोगों की भीड़ लग रही है ऐसे में संगम के पानी को लेकर मुद्दा उठा था कि वह बिल्कुल साफ सुथरा नहीं है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डंके की चोट पर यह कहा था कि संगम का पानी पवित्र है और पीने योग्य है। इसके बाद अब सिंगर ने सीएम को चैलेंज दे दिया है की वह आएं और संगम का पानी पीकर दिखाएं।
17cf5d69514421a24c71b60e92803c9d-WhatsApp Image 2025-02-21 at 15.47.47.webp
विशाल ददलानी शेयर किया पोस्ट
विशाल ददलानी ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘नफरत करने वालों की चिंता मत करो, सर। हमें आप पर भरोसा है। कृपया आगे बढ़िए और एक बढ़िया चंकी गिलास लीजिए। सीधे नदी से, कैमरे पर।’ एक दूसरी स्टोरी में सिंगर ने एनजीटी रिपोर्ट में सामने आए संगम के पानी की गुणवत्ता के बारे में बताया। सिंगर ने लिखा, ‘यदि आप पेचिश, हैजा, अमीबायोसिस आदि के लाखों मामलों को सामने आते नहीं देख सकते हैं, तो आप जरूर खास हैं। कृपया आगे बढ़ो और अपने और अपने परिवार को सीवेज में डुबो दो। आपको और पावर मिले।’
रिकॉर्ड में क्या लिखा गया था
17 फरवरी को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें पानी की गुणवत्ता को लेकर जानकारी दी गई थी। इस रिपोर्ट में लिखा था कि, महाकुंभ के पानी में बैक्टीरिया और टोटल कोलीफॉर्म पाया गया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही लोगों के बीच हलचल मची हुई थी। इसी बीच योगी आदित्यनाथ ने भी इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था और पानी को पीने योग्य बताया था।
शो में नजर आएंगे फेमस सिंगर
विशाल ददलानी का अर्बन शोज ऑर्गेनाइजर कर रहा है जो 2 मार्च को होने वाला है। यह फरवरी के महीने में होने वाला था लेकिन सिंगर का एक्सीडेंट हो गया था इस वजह से डेट को पोस्टपोन किया गया। इस शो में मशहूर विशाल और शेखर की जोड़ी नजर आने वाली है।





