नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से जब से विराट कोहली लंदन पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ इंजॉय कर रहे हैं तब से यह अफवाहें सामने आ रही है कि वह लंदन में शिफ्ट हो रहे हैं। हालांकि, कई बार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर और वीडियो वायरल हो चुकी है। इस बार एक और वायरल तस्वीर सामने आ रही है जिसमें विराट कोहली अपनी लेडी लव को बाहों में समेटे हुए हैं। इस फोटो को देखने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
059919ba659d38c15f3c7043530124b5-Virat-Kohli-2024-07-e5d7fb6d13d411a01270d148508dd647.avif
फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं विराट
विराट कोहली लंदन में पत्नी अनुष्का बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में यह अफवाह उड़ रही है कि कपल लंदन में ही शिफ्ट होने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक विराट कोहली या अनुष्का शर्मा की तरफ से कोई ऑफिशियल इनफॉरमेशन सामने नहीं आई है।
पति पर प्यार लुटा रहे विराट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की वायरल होने वाली तस्वीर में कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। विराट कोहली अनुष्का को अपनी बाहों में लिए हुए कोजी होते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा ने फ्लावर गाउन पहना हुआ है जिसमें एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही है। वहीं, विराट कोहली व्हाइट टी-शर्ट और बेज कलर के शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन
इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, राजा और रानी। दूसरे यूज़र ने लिखा है, अनुष्का शर्मा पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। तीसरे यूज़र ने लिखा है, कपल फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। बता दें कि, इससे पहले भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल हो चुका है जिसमें विराट कोहली बेटे अकाय को गोद में लिए नजर आए थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





