नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय लंदन में एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान कपल की वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी कंप्लीट फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट कोहली बेटे अकाय को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं, वही अनुष्का शर्मा फ्लावर शॉप पर खड़ी हैं। यह पहला ऐसा वीडियो है जब विराट कोहली के बेटे अकाय को पब्लिकली देखा गया है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं विराट कोहली कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं यह वीडियो फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटे अकाय के साथ लंदन में नजर आए।
फैंस दे रहे हैं रिएक्शन
कपल के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स हॉट इमोजी रिएक्ट कर रहे हैं। यह पहला ऐसा वीडियो नहीं है जब वायरल हुआ हो इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ब्यूटीफुल मोमेंट कई बार वायरल हो चुका है। इससे पहले कपल लंदन में यूनियन चैपल में आयोजित कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे थे जहां की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट
अनुष्का शर्मा इस समय अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। बॉलीवुड में काफी लंबे समय से एक्ट्रेस को नहीं देखा गया है। एक्ट्रेस की लास्ट फिल्म ‘सुई धागा’ था इसके बाद फिल्म ‘कला’ में उनका कैमियो देखा गया। फिलहाल, अभी अनुष्का शर्मा किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





