back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वडिवेलु के गाए सिंग इन द रेन गाने की वीडियो क्लिप ने इंटरनेट पर जीता दिल

चेन्नई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। डांस कोरियोग्राफर-अभिनेता-निर्देशक प्रभु देवा ने सोशल मीडिया पर कॉमेडियन वाडिवेलु के प्रसिद्ध सिंग इन द रेन गाने का एक वीडियो डाला, जिसमें वह गाते हुए दिख रहे हैं, ठीक उसी तरह, जैसे उन्होंने तमिल फीचर फिल्म मनाथाई थिरुडी विट्टई में एक लोकप्रिय कॉमेडी सीक्वेंस में इसे गाया था। यह इंटरनेट पर लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। रविवार को प्रभु देवा ने ट्विटर पर लोकप्रिय तमिल कॉमेडियन वडिवेलु के साथ अपनी एक वीडियो क्लिप पोस्ट की। क्लिप में, वडिवेलु एक मजाकिया अंदाज में गाना गाते हैं। क्लिप ने तमिल सिनेमा के कई प्रशंसकों पर मुस्कान ला दी है और प्रभु देवा और वाडिवेलु दोनों के एक साथ काम करने की अफवाहों को हवा दे दी है। अपुष्ट खबरों से पता चलता है कि प्रभु देवा वडिवेलु के साथ उनकी वापसी फिल्म नई सेकर रिटर्न्स में काम करेंगे। खास बात यह है कि प्रभु देवा फिल्म में वडिवेलु के लिए एक गाने को कोरियोग्राफ करेंगे। सूरज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संगीत संतोष नारायणन का है और इसे लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जा रहा है। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵