back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhava रिलीज से पहले महाकुंभ में शामिल हुए Vicky Kaushal, बोले- बहुत समय से इंतजार था…

अपनी फिल्म Chhava की रिलीज़ से एक दिन पहले एक्टर विकी कौशल प्रयागराज स्थित महाकुंभ पहुंचे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छावा फिल्म की रिलीज़ से एक दिन पहले विक्की कौशल और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट महाकुंभ में शामिल हुई। Vicky Kaushal ने कहा कि वो काफी समय से कुंभ में आना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वो महाकुंभ में आकर भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। Chhava 14 फरवरी को रिलीज़ हो रही है, फिल्म में विकी कौशल संभाजी महाराज की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

फिल्म छावा को लेकर छाए हुए विक्की कौशल

इस समय विक्की कौशल अपनी फिल्म छावा को लेकर हर जगह छाए हुए हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ साउथ  एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बता दे, विक्की और रश्मिका की फिल्म छावा कल यानी 14 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं रिलीज से पहले कौशल महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज पहुंच चुके है। यहां उन्होने मीडिया से बातचीत में बताया कि, यहां आने का बहुत समय से हम इंतजार कर रहे थे, कि हमें यहां कब आने का मौका मिलेगा। और अब फाइनली आने के बाद खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मुझे महाकुंभ का हिस्सा बनने का मौका मिला।  

भगवान का ले रहे हैं आशीर्वाद

वहीं बता दे कि इससे पहले भी फिल्म छावा के सक्सेस के लिए विक्की कौशल कई मंदिरो के दर्शन कर चुके। जहां हाल ही में बुधवार को विक्की कौशल को साउथ एक्ट्रेस रश्मिक मंदाना के साथ शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करने पहुचें थें। वहीं इससे पहले विक्की कौशल और रश्मिका अमृतसर के गोल्डन टेंपल भी मत्था टेकते नजर आए थे। जहां विक्की ने ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

संभाजी महाराज के जीवन पर आधरित फिल्म

फिल्म छावा की बात करें तो, इसकी कहानी छत्रपति शिवाजी के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधरित फिल्म है। इसमें संभाजी महाराज और मुगलों के बीच हुए युद्ध को दिखाया गया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना और आशुतोष राना जैसें स्टार ने भी काम किया है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है । फिल्हाल तो, इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज मचा हुआ है। अब देखतें है कितना कमाल दिखाती हैं ये फिल्म। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...