back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेंकटेश की दृश्यम 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

हैदराबाद, 16 नवंबर (आईएएनएस)। वेंकटेश दग्गुबाती की आगामी फिल्म दृश्यम 2 दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्राइम वीडियो ने सोमवार को अपनी तेलुगु क्राइम थ्रिलर दृश्यम 2 का थियेट्रिकल ट्रेलर लॉन्च किया। दृश्यम 2 का प्रीमियर 25 नवंबर को प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा। इसी के साथ, निमार्ताओं ने भी अपना प्रचार शुरू कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है, जो फिल्म को एक बेहतरीन पारिवारिक थ्रिलर के रूप में पेश करता है। ट्रेलर में आप देख सकते है कि रामबाबू (वेंकटेश) अपने परिवार की रक्षा करने की कोशिश कर रहा है, जो अपनी यात्रा के साथ एक गहन और मनोरंजक कहानी सामने लेकर आता है। छह साल पहले की उस एक भयानक रात की घटनाओं के बाद परिवार के सदस्यों के जीवन में अपरिवर्तनीय रूप से बदलाव कैसे आया, यह बात कहानी का निर्माण करती है। वेंकटेश ने पारिवारिक व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो एक रहस्य को कवर करता है और अपने परिवार की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मीना, कृतिका, एस्तेर अनिल, संपत राज और पूर्णा सहित कलाकारों की एक मजबूत टुकड़ी है। डी. सुरेश बाबू, एंटनी पेरुम्बवूर, और सुरेश प्रोडक्शंस के राजकुमार सेतुपति, मैक्स मूवीज और राजकुमार थिएटर द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, यह एक अमेजॅन ओरिजनल फिल्म है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...