नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन हाल ही में रिलीज हुई थी। हालांकि, ये फिल्म पुष्पा-2 की आंधी में डूब गई। इसमें अहम भूमिका निभाने वाले राजपाल यादव ने वरुण धवन को लेकर अहम जानकारी दी है। क्या वरुण धवन इस समय उदास हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए राजपाल यादव ने काफी कुछ कहा है।
क्या इससे उदास हैं वरुण धवन?
आपको बता दें कि वरुण धवन की मुख्य भूमिका वाली बेबी जॉन में कई दिग्गज कलाकार हैं, जिनमें कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ, वामिका गब्बी और अन्य शामिल हैं। फिर भी लोगों को यह फिल्म पसंद नहीं आई। राजपाल यादव ने इस फिल्म पर टिप्पणी की है। राजपाल यादव की फिल्म बेबी जॉन फ्लॉप हो गई, क्या इससे उदास हैं वरुण धवन? यह पूछा गया था। इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण धवन उदास नहीं हैं। वह बहुत अच्छे कलाकार हैं। बहुत मेहनती भी है, वह हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश में रहता है। उनके प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए। राजपाल यादव ने कहा, क्योंकि आजकल जोखिम उठाना बहुत बड़ी बात है।
धवन के 25 साल के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
गौरतलब हो कि फिल्म बेबी जॉन फिल्म थेरी का रीमेक है। अगर बेबी जॉन, थेरी की रीमेक नहीं होती तो यह वरुण धवन के 25 साल के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म होती। हालांकि, थलपति विजय पहले ही यह फिल्म कर चुके हैं। दर्शक इस फिल्म को पहले ही देख चुके हैं। चूंकि फिल्म बेबी जॉन एक रीमेक थी, इसलिए इसका बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ा। इस फिल्म में राजपाल यादव पुलिस कांस्टेबल रामसेवक की भूमिका निभा रहे हैं।
राजपाल यादव एक मंझे हुए कलाकार
वहीं, राजपाल यादव एक मंझे हुए कलाकार हैं। उनकी फिल्म भूलभुलैया-3 20204 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और अन्य कलाकार थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन की भी आने वाले दिनों में कई फिल्में आने वाली हैं। वह सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, भेड़िया 2 और बॉर्डर 2 जैसी महत्वपूर्ण फिल्मों में नजर आएंगे।





