नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उर्फी जावेद हर दिन कुछ ऐसा करती हैं, जिससें लोग उनकी चर्चा करने ही लगते हैं। इस बार उर्फी का एक इवेंट में पहुंची और उनके मैजिक वाले आउटफिट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अब उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और उन्हें यूजर से ट्रोलिंग के बजाय तारीफें मिल रहे हैं।
ताली बजाकर उड़ाया तितली
हर दिन ट्रोलिंग का शिकार होने वाली ऊर्फी जावेद को लागातार तारीफे मिल मिल रही हैं। उर्फी बीते रात एक इवेंट में ब्लैक ड्रेस में पहुंची जहां उन्होंने पैपराजी से कहा कि मैजिक देखना हैं।, उसके बाद उर्फी ताली बजती हैं और ड्रेस में बने फूल खिल जाते हैं और तितलियां उड़ने लगती हैं। ये देखकर हर कोई हैरान हो जाता हैं। इसके बाद पैपराजी उन्हें ये दोबारा करने के लिए कहते हैं लेकिन वो कहती हैं कि एक बार तितली उड़ जाने पर वापस नहीं उड़ती।
यूजर्स ने की जमकर तारीफ
इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स उर्फी की तारीफ करने लगे।एक यूजर ने लिखा-, ”उर्फी की खूबसूरत ड्रेस देखने को मिल ही गई’। दूसरे यूजर ने लिखा-पहली बार उर्फी इतनी अच्छी लग रही हैं।तीसरे यूजर ने लिखा- ‘पहली बार उर्फी को ऐसे देखा’। एक और यूजर ने लिखा-आज उर्फी ने दिखा दिया कि वह कितनी बड़ी डिजाइनर हैं। अब हॉलीवुड वाली वाइब आ रही हैं।
एलएसडी 2 से किया बॉलीवुड डेब्यू
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ से उर्फी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में एक्ट्रेस का एक छोटा सा रोल था लेकिन दर्शकों ने उन्हें इस रोल के लिए भी काफी पसंद किया। लगातार ट्रोलिंग के बाद जिस तरह वो अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीत रही हैं। वह दिन दूर नहीं जब फैशन के मामले में हर किसी के जुबान पर सिर्फ उनका ही नाम होगा लेकिन ट्रोलिंग के लिए नहीं तारीफों के लिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





