back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Priyanka Chahar Choudhary के गंदे कपड़े और बिखरे बाल की पता चली सच्चाई, इस करण से बदला था रूप

प्रियंका चाहर चौधरी के एक वीडियो ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका बिल्कुल पागल के किरदार में नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 16 में अपने दमदार अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका बिखरे बाल और गंदे कपडे में नजर आ रही हैं। जिसे देखकर उनके फैंस चिंतित हो उठे हैं। लेकिन अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आई हैं।

इस हाल में दिखीं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर का वीडियो वायरल हो रहा है इसमें प्रियंका दूर गंदे से कपड़े पहने कहीं से चली आ रही हैं, उनके कपड़ों पर मिट्टी लगी है और बाल पूरी तरह से बिखरे हुए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा की एक्ट्रेस बिल्कुल पागलो जैसी लग रही हैं। चलते-चलते वह अचानक होटल के पास पहुंचती हैं, जहां चेकिंग होती रहती है। सिक्योरिटी गार्ड उन्हें रोक देते हैं। और उन्हें बगल खड़े होने के लिए बोलते हैं। इस वीडियो ने पुरे सोशल मीडिया का ध्यान अपने तरफ आकर्षित कर लिया है।

प्रियंका चाहर का नया गाना

प्रियंका का ये बदला रूप देखकर आप हैरान व परेशान मत होइए क्योंकि उनका ये नया लुक एक म्यूजिक वीडियो का है। जो 10 अप्रैल को रिलीज हो गया हैं। गाने के बोल हैं ‘दोस्त बनके’ इस गाने में राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी है। और इस गाने में प्रियंका के साथ गुरनजर चट्ठा भी नजर आ रहे है।इस गाने में प्रियंका और गुरनजर चट्ठा के ऊपर कहानी घूमती है इसमें प्रियंका का एक पागल और गरीब वाला किरदार भी नजर आता है।जिसका एक छोटा सा पार्ट है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

अंकित गुप्ता के साथ बनाया वीडियो

प्रियंका चाहर चौधरी लंबे समय से सीरियल ‘उड़ारियां’ का हिस्सा रही हैं। जहां उनकी मुलाकात अंकित गुप्ता से हुई। अक्सर इनकी बॉन्डिंग देखी जाती थी फिर एक्ट्रेस को अंकित के साथ बिग बॉस16 में भी देखा गया था। वहां से लोगों को इनके प्यार का पता चला। अब हाल में ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। इसमें एक्ट्रेस ने अंकित गुप्ता के साथ अपने हाल में ही रिलीज हुए गाने ‘दोस्त बनके’ पर वीडियो बनाया हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Kavita Krishnamurthy Birthday: 15,000 से भी ज्यादा गया गाना , जानें कैसा रहा सिंगर का करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कविता कृष्णमूर्ति भारतीय संगीत की बेहतरीन गायिकाओं में गिनी जाती हैं। उनका असली नाम शारदा कृष्णमूर्ति है, लेकिन वे कविता के...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...