नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के घर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। यह गुड न्यूज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने दोनों बेबीज को गोद में लेकर फोटो और वीडियो पोस्ट किया है। ऐसे में न्यू मम्मी-पापा बने श्रद्धा आर्या और उनके पति राहुल नागल को सभी शुभकामना संदेश भेज रहे हैं।
नवंबर, 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे कपल
गौरतलब है कि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और राहुल नागल नवंबर, 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने सितंबर में मम्मी-पापा बनने की गुड न्यूज शेयर की थी। प्रेग्नेंसी के कारण एक्ट्रेस ने अपने फेमस शो ‘कुंडली भाग्य’ को भी अलविदा कह दिया था।
इंडस्ट्री और फैन्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री और फैन्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं। रिद्धिमा पंडित, दीप्ति भटनागर, माही विज, पवित्रा पूनिया, धीरज धूपर जैसे तमाम इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें मां बनने की ढेर सारी बधाई दी है।
इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस दे रहे बधाइयां
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त और फैन्स से खूब बधाइयां दे रहे हैं। जिनमें रिद्धिमा पंडित, माही विज, पवित्रा पूनिया, दीप्ति भटनागर, धीरज धूपर जैसे तमाम इंडस्ट्री के दोस्त शामिल हैं।
एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि मैं और राहुल नागल एक बेटी और एक बेटे के मम्मी-पापा बन गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अब हमारा परिवार पूरा हो गया है। उन्होंने फोटो में ब्लू और पिंक बलून्स के साथ अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों बेबीज को एक्ट्रेस ने अपनी गोद में लिया हुआ है। श्रद्धा शुक्रवार को मां बनी थीं और उन्होंने अब इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है।




