नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म Tumbbad को लोगों का कुछ अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। वहीं, फिल्म के 13 सितंबर को री-रिलीज होने के बाद से लोगों में अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें कि, 20 सितंबर यानी National Cinema Day के दिन फिल्म की कमाई में 90% का उछाल आया है। इस दिन सभी फिल्मों की टिकट 99 रुपए में मिल रही थी। पिछली बार फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया था, लेकिन इस बार Tumbbad लेटेस्ट न्यू रिलीज फिल्मों को भी टक्कर दे रही है।
फिल्म ने आठवें दिन पकड़ी रफ्तार
राही अनिल बार्वे द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘तुम्बाड़’ ने आठवें दिन 2.75 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने अभी तक 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अभी तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। यह फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई है इससे पहले साल 2018 में जब यह फिल्म रिलीज की गई थी तब ओवरऑल 12.44 करोड़ का कलेक्शन हुआ था।
फिल्म दिन ब दिन कर रही है कमाई
फिल्म Tumbbad ने री-रिलीज के पहले दिन 1.60 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 2.60 करोड़ रूपए कमाए थे। तीसरे दिन यानी 15 सितंबर रविवार को 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म में Actor Sohum Shah विनायक राव के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी 20वीं सदी में छिपे हुए खजाने की खोज की है। लोगों को फिल्म की कहानी और एक्टिंग बहुत पसंद आई।
जल्द ही रिलीज होगा दूसरा पार्ट
फिल्म का पहला पार्ट लोगों को बहुत पसंद आया है जिसके बाद Tumbbad 2 की अनाउंसमेंट भी हो चुकी है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट और बाकी जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस इस फिल्म के सीक्वल को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।





