back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sohum Shah ने Tumbbad फिल्म की सुनाई आपबीती,कहा-पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती थी महसूस

'तुम्बाड' की री-रिलीज के बाद एक बार फिर सोहन शाह सुर्खियों में आ गए हैं। हाल में ही उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो फिल्म के सेट जुड़ी कुछ डरावनी घटनाओं के बारे में बता रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘तुम्बाड‘ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म को पुरे 6 साल के बाद दोबारा रिलीज किया गया है। इस पर दर्शक एक बार फिर से अपना प्यार दिखा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल कर रही है। वहीं, अब हाल में फिल्म के एक्टर सोहन शाह फिल्म की शूटिंग से जुड़े किस्से सुना रहे हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के दौरान सेट पर पैरानॉर्मल एक्टिविटी महसूस हो रही थी।

फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ भूतों का एहसास

फिल्म के एक्टर सोहन शाह ने हाल में ही रणवीर इल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बताया कि, ‘इस फिल्म को बनने में पूरे 6 साल लग गए थे। वहीं फिल्म के दौरान वहां पर कई घटना ऐसी हुई जिसको सच मानना काफी मुश्किल है। फिल्म में जो बड़ा किला दिखाया है, उसके बाहर रोज उस गांव के लोग थाली में खाना परोस कर गेट के बाहर रख जाते थे। कुछ दिन मैंने ये नोटिस किया और फिर मैंने उनको रोका और कहा ये सब यहां मत करो।लेकिन ये मेरी एक बड़ी गलती साबित हुई क्योंकि उसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण बीच-बीच में ही फिल्म शूटिंग को रोकना पड़ता था।’

इस कारण रोकनी पड़ती ही शूटिंग

सोहम शाह ने आगे बताय कि, जब मैंने गांव के लोगों को थाली में खाना परोस कर वहां रखने से मन किया। तो उसके बाद शूटिंग के दौरान सब कुछ खराब होने लगा हर समय कुछ न कुछ घटने लगा था। कभी सेट पर लाइट टूट जाती तो कभी कोई घायल हो जाता। किसी को समझ नहीं आ रहा था की ये ऐसा क्यों होने लगा है।हालांकि कई बार ये इतना बढ़ जाता था कि बीच-बीच में शूटिंग भी रोकनी पड़ती थी। इसके बाद मैंने गांव वालों की वो बात याद किया और उन्हें दोबारा से खाना रखने के लिए कहा। जिसके बाद सब कुछ सफल रहा। लेकिन आज भी जब वो सब याद करता हूं एक अलग एहसास होता है। 

फिल्म का कलेक्शन 

फिल्म ‘तुम्बाड’ 13 सितंबर को री-रिलीज किया गया था। इसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया। फिल्म ने पहले दिन 1.65 करोड़, दूसरे दिन 2.65 करोड़ और तीसरे दिन 3.04 करोड़ रुपये से जबदस्त शुरूआत की। अब तक इस फिल्म ने 10.53करोड़ की कमाई कर ली है। री-रिलीज के साथ साथ मेकर्स ने फिल्म के दूसरे भाग को भी लाने की जानकारी दी। 

https://www.whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...