नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मानव कौल और तिलोत्तमा शोम की वेबसीरीज़ ‘सीए टॉपर त्रिभुवन मिश्रा’ का ट्रेलर आ गया है। इसमें मानव कौल एक मेल एस्कॉर्ट की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ये वेब सीरीज कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। इस सीरीज़ को ‘मिर्जापुर’ बनाने वालों ने ही बनाया है और इसमें ‘पंचायत’ वाले प्रह्लाद चा और बिनोद भी नज़र आने वाले हैं।
क्या है सीरीज की कहानी
सीए टॉपर त्रिभुवन मिश्रा एक आम आदमी की कहानी है। यह एक भोले व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं जो ऑफिस के आइडियल कर्मचारी हैं। बैंक के कंगाल होने के बाद त्रिभुवन मिश्रा की नौकरी चली जाती है। इस तरह मजबूरी के चलते त्रिभुवन मिश्रा के करियर का ट्रैक बदल जाता है। वो मेल एस्कॉर्ट बन जाते हैं और अपनी महिला ग्राहकों को सेवाएं देते हैं। इन सबके बीच एक डॉन की पत्नी भी उनकी ग्राहक बन जाती है और यहीं से कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले लेती है। अब त्रिभुवन मिश्रा डॉन के कहर से कैसे बचेंगे, बचेंगे भी या नहीं, यही इस सीरीज़ की पूरी कहानी होगी।
इस सीरीज़ में तिलोत्तमा शोम भी लीड रोल में हैं। फिल्म में वो डॉन की पत्नी बनी हैं, जिसे सीए टॉपर से प्यार हो जाता है। इस किरदार की हसरत होती है कि उसका पति उससे वैसे प्यार कैसे जैसे फिल्मों में हीरो अपनी हीरोइन से करता है, पर डॉन भाईसाब को ये सब जमता नहीं है। ऐसे में उसकी मुलाकात विशेष सेवा देने वाले सीए टॉपर से होती है।
त्रिभुवन मिश्रा की स्टार कास्ट
वेब सीरीज ‘सीए टॉपर त्रिभुवन मिश्रा’ की स्टार कास्ट की बात करें तो मानव कौल और तिलोत्तमा शोमी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा कई और दिग्गज कलाकार शामिल है। नैना सरीन, फैजल मलिक और बिनोद यानी अशोक पाठक भी नजर आएंगे। एक्टर शुभ्रज्योति बरत विलन का किरदार निभाने वाले हैं। अमरजीत सिंह जिन्होंने ‘गुल्लक 4’ में छोटे से कबाड़ी वाले का रोल निभाया है। इतना ही नहीं, श्वेता बसु भी सीरीज में गोलियों की बरसात करती हुई नजर आएंगी। यह सीरीज 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सीरीज का डायरेक्शन पुनीत कृष्णा और अमित राज गुप्ता ने किया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:




