back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिता के निधन से टूटे ‘तारक मेहता…’ एक्टर शैलेष लोढ़ा, बोले- हमारी जिंदगी में अंधेरा हो गया

कवि और अभिनेता शैलेष लोढ़ा के पिता का निधन हो गया है। शैलेष ने पिता के निधन की सूचना सोशल मीडिया पर दी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। शो Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के फेमस एक्टर Shailesh Lodha के पिता का निधन हो गया है। उनके पिता काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे इसके बाद श्याम सिंह लोढ़ा का निधन आज जोधपुर में हुआ। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट पर Shailesh Lodha के फैंस और कई लोग उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक्टर के पिता को थी ये बीमारी 

अभिनेता Shailesh Lodha के पिता श्याम सिंह लोढ़ा की दोनों किडनीयां खराब हो चुकी थीं। एक हफ्ते में तीन बार डायलसिस किया जाता था। पिता को खोने का दर्द शैलेष लोढ़ा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे इसके बाद सोशल मीडिया फैंस और रिश्तेदार एक्टर को हिम्मत दे रहे हैं।

एक्टर ने शेयर किया इमोशनल नोट 

तारक मेहता एक्टर Shailesh Lodha ने अपने पिता के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ‘जो भी हूं, आप की परछाई हूं। आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिन्दगी में अंधेरा हो गया। पापा ने देह त्याग दी। आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता। एक बार फिर से कह दीजिये ना, बबलू।’

एक्टर के फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि 

सोशल मीडिया पर शैलेष लोढ़ा के फैंस उनके पिताजी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, विनम्र श्रद्धांजलि। दूसरा यूज़र ने लिखा है, पिता तो पिता होते हैं। तीसरे यूज़र ने लिखा है, ओम शांति। कई अन्य यूजर्स ने भी अभिनेता के पिता को श्रद्धांजलि दी है।

Taarak Mehta के किरदार से पॉपुलर हुए शैलेष लोढ़ा 

अभिनेता शैलेष लोढ़ा को छोटे पर्दे के शो Taarak Mehta ka Ooltaah Chashma से बड़ी पहचान मिली है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी एक्टर की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि, एक्टर काफी सालों पहले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ चुके हैं। Shailesh Lodha एक्टर होने के साथ-साथ एक कवि भी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵