back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुपरहीरो फिल्मों की दुनिया में बनीं वो फिल्में, जिनके रिकॉर्ड तोड़ने में Superman को भी आ जाएगा पसीना

सुपरहीरो फिल्मों के दीवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी, एक बार फिर सुपरमैन सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहा है, और वो भी धमाकेदार अंदाज में।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुपरहीरो फिल्मों के दीवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, एक बार फिरसिल्वर स्क्रीन पर कल यानि 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में सुपरमैन रिलीज हो गई है। इस बार डेविड कॉरेंस्वेट सुपरमैन के रोल में नजर आ रहे हैं । यह नई फिल्म 225 मिलियन डॉलर के भारी-भरकम बजट में और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं जेम्स गन।अब तक ऐसी कई सुपरहीरो फिल्मों ने कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है। अब रिलीज हुई सुपरमैन क्या उनका रिकॉर्ड तोड़ पाएगी तो चलिए इसके बारे में जानते हैं। 

सुपरहीरो फिल्मों ने बीते कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया वह किसी से छुपा नहीं है, जैसें ‘सुपरमैन’ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार अंदाज में धूम मचाने को तैयार है। इस बार सुपरमैन के किरदार में डेविड कॉरेंस्वेट नजर आएंगेजिनसे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। इसी कड़ी में आज जानते है उन चुनिंदा कमाई करनेवाली फिल्मों के बारे में। 

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ 

साल 2019 में रिलीज हुई एवेंजर्स एंडगेम इस फिल्म को भला कौन ही भूल सकता है जिसने पूरी दुनिया में 2.79 बिलियन डॉलर की कमाई कर इतिहास रच दिया था। अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म है। 

‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’

इसके बाद ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ जो साल 2018 में रिलीज हुई इसने 2.05 बिलियन डॉलर का ग्लोबल कलेक्शन किया इसी में पहली बार एवेंजर्स यूनिवर्स को एकजुट होते भी देखा गया था। 

‘द अवेंजर्स’

2012 में आई ‘द अवेंजर्स’ जिसने अपनी कमाई के जरिए 1.5 बिलियन डॉलर की कमाई नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। इसी ने टीम-अप सुपरहीरो फिल्मों का ट्रेंड शुरू किया जिसे बाकी फिल्मों ने भी ये ट्रेंड अपनाना शुरु कर दिया। 

‘द डार्क नाइट’

साल 2008 में द डार्क नाइट रिलीज हुई इसमें हीथ लेजर और क्रिश्चियन बेल की दमदार परफॉर्मेंस ने इसकी कमाई को 1.004 बिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया था। ये फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आई ।

वहीं अगर शुरुआत से बात करें तो, साल 1978 में आई ‘सुपरमैन’ जिसने सुपरहीरो जॉनर को आईडिया दिया इस फिल्म ने अपने समय में 300 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। जो की उस वक्त के हिसाब से कई गुनाज्यादा मानी जाती थी। 

अब देखना दिलचस्प होगा, साल 2025 की ‘सुपरमैन’ फिल्म इस ऐतिहासिक सफर में नया आंकड़ा कितना जोड़ पाती है। ये फिल्म दर्शकों के दिलों में पहली बार की तरह ही इस बार भी जगह बना पाती है या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...