back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस साल फिल्मों के सीक्वल से लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, सिनेमाघरों में मच जागा धमाल

इस साल बॉलीवुड की फिल्मों के सीक्वल दमदार कहानियों के साथ आने को तैयार हैं। जिससे सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट की बहार आ जाएगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में देखने को मिल रही है। फिल्मों की कहानी और उनके किरदार दर्शकों के मन में अपने लिए एक अलग छाप छोड़ देते हैं जिसके बाद फैंस उनकी अगले पार्ट का इंतजार करते हैं। इसको ध्यान में ही रखते हुए बॉलीवुड के कई फिल्मों के सीक्वल आने को तैयार है। इसमें केसरी 2, ‘जौली एलएलबी 2’, ‘वॉर 2’, ‘हाउसफुल 5’ जैसी कई फिल्में शामिल है।

केसरी 2 

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ काफी हिट फिल्म थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। तो वहीं अब ‘केसरी 2’ सिनेमा घरों में आने को तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है फिल्में अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे आर माधवन नजर आएंगे। आपको बता देंगे फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वॉर 2 

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ ने दर्शकों के मन में एक अलग छाप छोड़ी थी। फिल्म में दोनों एक्टर की एक्टिंग काफी दमदार थी। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है। ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 

छोरी 2

साल 2021 में फिल्म आई थी ‘छोरी’। अब इस साल इस फिल्म का सीक्वल ‘छोरी 2’ आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन भी विशाल फुरिया कर रहे हैं।नुसरत भरूचा और सोहा अली खान अहम भूमिका में हैं। नितिन 11 अप्रैल को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 

जॉलीएलएलबी 3

अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं। दर्शकों की इस पसंदीदा फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म इस साल रिलीज होगी। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार और अरशद वारसी प्रतिद्वंदी वकीलों के रूप में नजर आएंगे। यह कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा है, जो काफी दिलचस्प है। फिल्म सितंबर 2025 में रिलीज होगी।

बागी 4 

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी’ को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया अब तक इसके तीन पार्ट आ चुके हैं तो वहीं अब इसका चौथा पार्ट आने को तैयार है। टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ में संजय दत्त भी नजर आएंगे कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है।

हाउसफुल 5

‘हाउसफुल’ मल्टी स्टार वाली कॉमेडी फिल्म है जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया अब तक इसके चार पार्ट आ चुके हैं। अब ‘हाउसफुल 5’ भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें कॉमेडी भी है और ड्रामा भी। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख,फरदीन खान सहित कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bhooth Bangla: डरने के लिऐ हो जाइए तैयार, अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला इस दिन होगी रिलीज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करके दर्शकों पर अपना जादू चलाया है। वहीं...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...