back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केसरी वीर’ एक्टर सूरज पंचोली के साथ सलमान खान का ये पोस्ट बना चर्चां का विषय, कहा-अभी रात है सुबह…

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट के ज़रिए सूरज पंचोली के साथ काम करने का संकेत दिया है, जिसमें पंचोली की पहली फ़िल्म की पुरानी तस्वीरें और एक गाना शामिल है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज सलमान खान ने हाल ही में अपने पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जिसमें पंचोली के साथ उनकी पुरानी तस्वीरें हैं सूरज पंचोली के साथ मोशन क्लिप का एक कोलाज शेयर किया है। इसमें पंचोली की पहली फ़िल्म की पुरानी तस्वीरें और एक गाना शामिल है। जिसके बाद पंचोली के फिल्मों में वापसी के अटकलों को हवा दे दी है,आइए जानते है पूरी खबर ।  

सलमान ने पोस्ट ने मचाई हलचल

बता दे, साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से सलमान खान और सूरज पंचोली ने एक साथ काम किया था। वहीं अब सलमान का यह पोस्ट उनका हौसला बढ़ाने के लिए है। जिसमें सूरज फिल्म केसरी वीर में नजर आने वाले हैं हाल के वर्षों में व्यक्तिगत और पेशेवर चुनौतियों का सामना कर रहे सूरज को मुश्किल समय में सलमान के अटूट समर्थन के लिए पंचोली ने आभार व्यक्त किया है। हालांकि सलमान ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, अभी रात है, सुबह सूरज चमकेगा जिसके जवाब में सूरज ने लिखा, लव यू सर!!

View this post on Instagram

सूरज प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित फिल्म केसरी वीर में नज़र आएंगे

इस पोस्ट के आने वाले समय का टीज़र की चर्चा के विपरीत सलमान उस युवा स्टार के लिए चीयरलीडर की भूमिका निभा रहे थे, जिसकी आज रिलीज़ होने वाली फिल्म है। बता दे, सूरज प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित फिल्म केसरी वीर में नज़र आएंगे। जिसमें उनके साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा भी मुख्य किरदार में होगें। यह फिल्म हमीरजी गोहिल के कहानी पर आधारित बनी है। जिसमें एक बहादुर योद्धा सोमनाथ मंदिर और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए तुगलक साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ा था। 

सलमान की पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स

सलमान खान की इस पोस्ट पर सभी सेलेब्स और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। जिसमें कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने लाल दिल वाले इमोजी दिए तो गीता बग्गा ने लिखा, मेरे भाईजान हमेशा सबके लिए इसके साथ एक फैन ने कहा,  हमेशा हीरो हो भाईजान आप ‘बॉलीवुड का हीरो। अब देखना होगा सूरज की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है.

इसका सारा क्रेडिट सलमान सर को

जिया खान मामले में फंसे सूरज कई सालों तक अपने व्यक्तिगत और करियर को लेकर एक मीडिया समाचार से खुलकर बात की है, जिसमें उन्होनें बताया कि, बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के बावजूद वे काफी हद तक लोगों की नज़रों से दूर रहे मैंने यहा कभी किसी से कोई उम्मीद नही लगाई और ना किसी से सिफारिश की। ना ही कभी सेट छोड़ा बस खुद पर काम करना जारी रखा। और अब उन्होंने सलमान खान को उनके अटूट समर्थन के लिए आभार व्यक्त क‍रते हुए कहा, इसका सारा क्रेडिट सलमान सर, को जाता है जिन्होनें मेरा समर्थन किया। मैं इससे ज्यादा उनसे कुछ नहीं मांग सकता।

Advertisementspot_img

Also Read:

सूरज बड़जात्या की बेटी के वेटिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान रानी मुखर्जी सहित नजर आए कई बड़े स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूरज बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...