back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

13 साल पहले बन चुकी है उस बीमारी का दर्द दिखाने वाली फिल्म जिससे अलका याग्निक जूझ रही हैं, ये थी कहानी

प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को एक गंभीर बीमारी हो गई है। अलका ने बताया कि उन्हें हियरिंग लॉस हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वेटरन प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक रेयर न्यूरो डिसीज से जूझ रही हैं। इस बीमारी को लेकर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, इसके बाद से फैंस उनकी तबीयत को लेकर परेशान है। अलका ने लोगों को लाउड म्यूजिक से दूर रहने की सलाह दी है। आज से 13 साल पहले बॉलीवुड में भी एक ऐसी फिल्म रिलीज की गई थी जिसमें हीरो को ठीक वैसी ही बीमारी थी जिससे अलका इस समय जूझ रही है।

View this post on Instagram

फिल्मी सितारों ने जताई चिंता

बॉलीवुड के कई सितारे सोनू निगम से लेकर ए आर रहमान तक ने अलका की तबीयत को लेकर चिंता जताई है। सोनू निगम ने अलका की इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, ‘मुझे पता था की कुछ ठीक नहीं है जब मैं वापस आऊंगा तो आपसे मिलूंगा।’ ए आर रहमान ने लिखा है, ‘आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं ढेर सारी प्रार्थनाएं और प्यार।’ गायिका इला अरुण ने लिखा है, ‘यह सुनकर बहुत दुख हुआ प्यारी अलका, मैंने आपकी तस्वीर देखी और प्रतिक्रिया दी, लेकिन फिर मैंने पढ़ा यह दिल तोड़ने वाला है। आप ठीक हो जाएंगी और जल्दी हम आपकी आवाज सुनेंगे अपना ख्याल रखना।’

इस फिल्म में हुआ था बीमारी का जिक्र

साल 2011 में आई फिल्म ‘साउंडट्रैक’ में ना कोई बड़ा सुपरस्टार था और ना ही कोई बड़ी हीरोइन थी। यह बॉक्स ऑफिस पर भी नहीं चल पाई, लेकिन इस फिल्म को जितने लोगों ने भी देखा उन सब का सिर चकरा गया। इस फिल्म के माध्यम से 13 साल पहले ही लोगों को इस बीमारी के बारे में पता चला था जिससे की अभी अलका जूझ रही है।

रीमेक फिल्म थी साउंडट्रेक

साल 2011 की रिलीज फिल्म ‘साउंडट्रैक’ की बात करें तो यह साल 2004 में ब्रिटिश कनाडाई स्वतंत्र फिल्म ‘इट्स ऑल गॉन पीट टोंग’ की रीमेक है। नीरव घोष ने फिल्म को डायरेक्ट किया था इसके अलावा राजीव खंडेलवाल और सोहा अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

कैसी है फिल्म की कहानी

फिल्म साउंडट्रैक में राजीव खंडेलवाल ने रौनक कौल का किरदार निभाया है जिसे मानों संगीत विरासत में मिली हो। रौनक की पूरी जिंदगी संगीत के इर्द-गिर्द ही घूमती है, रौनक मुंबई आता है अपने सपनों को साकार करता है और पहले शुरुआत डीजे कलाकार के रूप में करता है। इस तरह से रौनक अपना खुद का स्टूडियो खोलता है, लेकिन जब वह अपने सपने को साकार कर पाता, उससे पहले ही उसके दाहिने कान से सुनाई देना बंद हो जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने बॉलीवुड में काफी ज्यादा राज किया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाकर...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵