नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। रोहित शेट्टी के शो का हर किसी को इंतजार रहता हैं। इसके साथ ही हर साल अपने पनपसंद सेलेब्स को खतरों से लड़ते देखना काफी रोमांचक होता है। कई दिनों के इंतजार के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी 14′ के फाइनल कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ गई है।तो आइए जानते हैं क्या इस लिस्ट में आप के पसंदीदा सेलेब्स हैं।
शिल्पा शिंदे
भाभी जी घर में हैं सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली शिल्पा शिंदेभी इस शो का हिस्सा होने वाली हैं। एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस 11’ की ट्रॉफी अपने नाम किया हैं।
असीम रियाज
बिग बॉस 13 से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले असीम रियाज का भी इस शो में नाम शामिल है। हाल में ही एक्टर ने इस बारे में कहा, “मैं खतरों के खिलाड़ी 14 में चुनौतियों पर काबू पाने और अपनी लिमिट को टेस्ट करने को लेकर एक्साइटेड हूं।
सुमोना चक्रवर्ती
द कपिल शर्मा शो में सबको अपनी एक्टिंग हँसाने वाली सुमोना चक्रवर्ती का भी इस लिस्ट में नाम शामिल हैं। अब एक्ट्रेस खतरों से खेलते हुए अब को एंटरटेन करेंगी।
अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमार को ‘बिग बॉस 17’ के बाद कई जगह देखा गया उनका गाना भी आया। लेकिन अब वो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हिस्सा लेने को तैयार है।
गशमीर महाजनी
इमली और इश्क में घायल जैसे शो में अपनी पहचान बनाने के बाद गशमीर महाजनी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हिस्सा लेने ज रहे हैं।
समर्थ जुरेल
अभिषेक कुमार के अलावा ‘बिग बॉस 17’ के समर्थ जुरेल भी रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
निमृत कौर अहलूवालिया
‘बिग बॉस 16’ में नजर आई निमृत कौर अहलूवालिया अब ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में दिखाई देंगी। हालांकि एक्ट्रेस का नाम ‘एलएसडी2’ फिल्म के लिए भी सामने आया था लेकिन उन्होंने फिल्म नहीं की।
आशीष मेहरोत्रा
सीरियल ‘अनुपमा’ में तोषू का किरदार निभाने वाले अभिनेता आशीष मेहरोत्रा ने रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलने को तैयार हैं। और यहीं कारण हैं की एक्टर ने ‘अनुपमा’ को छोड़ दिया है।
नियति फतनानी
‘डायन ‘ फेम नियति फतनानी भी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से अपनी एक अलग पहचान बनाने को तैयार हैं।
करण वीर मेहरा
करण वीर मेहरा भी इस शो का हिस्सा बनने जा रहे है। एक्टर ने हाल में ही कहा-‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हिस्सा लेने का सपना पूरा होने जा रहा है।
शालिन भनोट
शालिन भनोट बिग बॉस 16 में नजर आए शालिन भनोट भी खतरों के खिलाड़ी 14′ का में नजर आएंगे।एक्टर को पिछले साल भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे।
अदिति शर्मा
कई टीवी सीरियल में काम करने के बाद अदिति शर्मा अब खतरों से खेलने को तैयार हैं। एक्ट्रेस ने शो में शामिल होने को लेकर कहा, ‘मुझे ‘खतरों के खिलाड़ी’ के साथ नई चीजें करने का मौका मिला है।
कृष्णा श्रॉफ
इस सभी सेलेब्स के साथ टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





