नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मुंबई में बीती रात फैशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हस्तियों को सम्मानित करने के लिए ‘ग्राजिया फैशन अवार्ड्स 2025 इवेंट रखा गया। इस दौरान बॉलीवुड से लेकर फैशन जगत कई दिग्गज सितारों ने इसमें भाग लिया। आइए आपको दिखाते हैं ‘ग्राजिया फैशन अवार्ड्स’ की कुछ खूबसूरत झलकियां।
सामंथा रूथ प्रभु
इस खास मौके पर सामंथा रूथ प्रभु ने बोल्ड टच के साथ नजर दिखाई उनकी स्टेटमेंट रिंग्स सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। ब्लैक आउटफिट में उनका कॉर्सेट टच और शीयर जैकेट एक स्टाइल स्टेटमेंट बना रहा था। इसमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है।
उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अक्सर कुछ ऐसा पहनती हैं ज सबसे हट के होता है।हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी जावेद का आउटफिट सभी का ध्यान खींच रहा था। इस मौके पर उन्होंने ग्राज़िया का कस्टम स्ट्रक्चर्ड ड्रेस पहना, जिसे कस्टम ज्वेलरी से स्टाइल किया गया। उनका यह आउटफिट काफी अच्छा लुक दे रहा था।
खुशी कपूर
इस अवार्ड फंक्शन में खुशी कपूर भी नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने गॉर्जियस और एलीगेंट लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने ऑफ-शोल्डर गाउन पहना हुआ था जो उनकी ख़ूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने थाई-हाई स्लिट पाहि हुई थी।इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर बैग भी लिया था। आपको बात दें कि, हाल में एक्ट्रेस की नई फिल्म ‘नादानियां’ रिलीज हुई है।
मलाइका अरोड़ा
अवॉर्ड फंक्शन इवेंट में मलाइका अरोड़ा ब्लैक हाई स्लिट ड्रेस में पहुंचीं थी। एक्ट्रेस का डीपनेक डिजाइन हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। ग्रीन नेकलेस, ईयररिंग्स और रिंग पहन मलाइका ने अपन ड्रेस को ट्रेडिशनल टच दिया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स भी पहनी हुई थी। हालांकि वहीं कुछ लोग मलाइका के रिवीलिंग ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश भी इस इवेंट का हिस्सा बानी। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक और रेड का ड्रेस पहन हुआ था इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। आपको बता दें कि, एक्ट्रेस को लेकर ये खबर भी चर्चा में है की वो इस साल शादी करने जा रही हैं।




