back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीवी की ‘बालिका वधू’ अब बनेंगी दुल्हनिया, पति पत्नी और पंगा शो में दिखेगा शादी का जश्न

टीवी एक्ट्रेस अविका गौर 30 सितंबर 2025 को मंगेतर मिलिंद चांदवानी से शादी करेंगी, जिसकी झलक रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में भी देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा अविका गौर, जो ‘बालिका वधू’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे सीरियल्स से हर घर में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं, वे अब एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। बता दे, अविका गौर 30 सितंबर 2025 को अपने मंगेतर मिलिंद चांदवानी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगी। जो कि काफी खास बनने वाला है क्योंकि दोनों की शादी का जश्न टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में भी देखने को मिलेगा।

सिद्धिविनायक मंदिर से शुरू होगा उत्सव

अविका और मिलिंद की शादी का उत्सव 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन से शुरू होगा। वहीं से शुरू होगी शादी की आधिकारिक उलटी गिनती। अविका ने बताया, हमने तय किया है कि मंदिर में दर्शन के बाद ही शादी के कार्ड बांटे जाएंगे, जिससे इस शुभ काम की शुरुआत भगवान की कृपा से हो।

शादी की घोषणा नेशनल टेलीविजन पर

अविका और मिलिंद ने हाल ही में शो के सेट पर शादी का कार्ड दिखाकर यह बड़ी घोषणा की। जो पल न केवल फैंस के लिए खास रहा, बल्कि अविका के परिवार के लिए भी बेहद भावनात्मक था। अविका ने कहा, जब सेट पर मैंने शादी का कार्ड दिखाया तो मेरी माँ की आँखों में आँसू आ गए। 

अविका का सपना हुआ सच

अपनी भावनाओं को साझा करते हुए अविका गौर ने कहा, आज भी कभी-कभी उठकर खुद को याद दिलाना पड़ता है कि ये सब सच हो रहा है। यह मेरे बचपन का सपना था या तो कोर्ट मैरिज होती, जिसके बारे में किसी को पता नहीं चलता, या फिर एक ग्रैंड वेडिंग जो सबके सामने हो और अब वही हो रहा है। 

सितारों से सजी मेहमानों की सूची

इस शादी में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। जिसमें सिंगर नेहा कक्कड़ और राधे मां खास मेहमानों में शामिल हैं। वहीं भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, अली गोनी और जन्नत जुबैर व्यस्तता के चलते शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए अपना आशीर्वाद भेजा है।

दिग्गज कलाकारों से मिली शुभकामनाएं

अविका को उनके सीनियर कलाकारों से भी खूब प्यार और आशीर्वाद मिला है। उन्होंने बताया, नागार्जुन सर तो हमेशा से मेरे परिवार की तरह हैं, उनका शुभ संदेश मुझे बहुत भावुक कर गया। अनुपम खेर सर और महेश भट्ट सर का आशीर्वाद भी मिला, जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है। 

‘पति पत्नी और पंगा’ में दिखेगा शादी का हर पल

इस बहुचर्चित शादी को दर्शक रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में भी देख सकेंगे, जिसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं। शो में पहले से ही कई सेलिब्रिटी कपल जैसे रुबीना-अभिनव, हिना-रॉकी, स्वरा-फहाद और गुरमीत-देबिना नजर आ रहे हैं।

हर सुबह उठकर खुद से कहती हूं – ये सच है

अविका ने मुस्कुराते हुए कहा, अब हर सुबह मैं उठकर सोचती हूं अरे वाह, यह सच में होने जा रहा है मैं बहुत उत्साहित हूं और जिंदगी के इस नए अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Krystle Dsouza Birthday: टीवी से घर-घर फेमस, आइटम सॉन्ग ने बनाया सुपरस्टार क्रिस्टल डिसूजा का धमाकेदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की और बाद में...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...