back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामाराव ऑन ड्यूटी का दूसरा गाना 7 मई को होगा रिलीज

हैदराबाद, 3 मई (आईएएनएस)। रवि तेजा की फिल्म रामाराव ऑन ड्यूटी के दूसरे गाने सोट्टा बुग्गालो की रिलीजिंग डेट का खुलासा हो गया है। सोट्टा बुग्गालो गाने में सिड श्रीराम ने अपनी आवाज दी है। वहीं कंपोज सैम सीएस ने किया है जबकि लिखा राकेन्दु मौली ने है। गाने को रवि तेजा और राजिशा विजयन पर फिल्माया गया है। फिल्ममेकर्स के अनुसार, सोट्टा बुग्गालो शीर्षक वाला यह गाना 7 मई को रिलीज होगा। इस गाने को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। रामाराव ऑन ड्यूटी में दिव्यांशा कौशिक, नासिर, सीनियर नरेश, पवित्रा लोकेश, सरपट्टा जॉन विजय, चैतन्य कृष्णा, तनिकेला भरणी और राहुल रामकृष्ण लीड रोल में नजर आएंगे। सरथ मंडावा के निर्देशन में बनी रामाराव ऑन ड्यूटी 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵