नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर दर्शक काफी उत्सुक है और इस फिल्म को देखने के लिए रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। तो वहीं अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। अब तक इस फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। इन गानों में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दर्शकों का ऐसा प्यार देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है यह फिल्म सिनेमा घर में आते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है।
इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म सिकंदर
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब इससे पर्दा उठा दिया गया है। फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है। सलमान खान ने भी अपने इंस्टा हैंडल से तलवार पकड़े अपनी तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”आप सभी से 30 मार्च को वर्ल्डवाइड थिएटर में मुलाकात होगी।’सिकंदर फिल्म का जब से ऐलान हुआ सलमान खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं फिर वह गाना होगा रिलीज डेट हर पल की अपडेट उनके सोशल मीडिया से मिलती रहती है।
ईद से एक दिन पहले रिलीज हो रही है फिल्म
सलमान खान की फिल्म अक्सर ईद पर रिलीज हो जाती है। तो वहीं इस बार ईद 31 मार्च को है तो सलमान खान की फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है। ईद के करीब रिलीज करके फिल्म की ओर दर्शकों को खींचा जा सके। 30 मार्च को रविवार भी है और छुट्टी वाले दिन सलमान खान की फिल्म रिलीज होने से फिल्म और बॉक्स ऑफिस को काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। हालांकि अब यह तो आने वाला समय ही बताया की फिल्म कितना और कैसा कलेक्शन कर रही है।
इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को स्क्रीन पर देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं हाल में ही इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के डांस मूव दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं।




