नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज पंचायत 3 में जितेंद्र कुमार के किरदार सचिव जी को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, अब जीतू भैया कोटा फैक्ट्री 3 में नजर आने वाले है। फैंस ये जानने के लिए उत्साहित है की सीरीज कब रिलीज होगी, लेकिन जितेंद्र कुमार ने रिलीज मंथ से तो पर्दा उठा दिया है, लेकिन डेट फैंस को पता लगाना है। जितेंद्र कुमार ने गणित का एक ऐसा समीकरण दिया है जिसे सॉल्व करने के बाद रिलीज डेट का पता चलेगा।
सवाल में छुपा है रिलीज डेट
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कोटा फैक्ट्री ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है। कोटा फैक्ट्री के दो पार्ट सक्सेसफुल रहे इसके बाद अब तीसरी सीरीज के आने की तैयारी चल रही है। नेटफ्लिक्स की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें जितेंद्र भैया व्हाइट बोर्ड पर गणित का सवाल देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही लोग कमेंट में लगातार रिलीज डेट के बारे में पूछ रहे हैं। जिसका कोई साफ-सुथरा जवाब नहीं मिला बल्कि फैंस को यह चुनौती दी गई है की वह इस सवाल को सॉल्व करें और रिलीज डेट का पता लगाएं।
फैंस ने बताइ रिलीज डेट
फैंस भी पीछे नहीं हटे उन्होंने जितेंद्र भैया का चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए कमेंट में समीकरण को सॉल्व करके रिलीज डेट 20 जून 2024 बताया है। कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का टीजर देखने के बाद अब फैंस को ट्रेलर का इंतजार है। हालांकि, जितेंद्र कुमार से शुरू होता है यह टीजर काफी मजेदार रहा तो अंदाजा लगाया जा सकता है की ट्रेलर भी जबरदस्त होने वाला है। बता दें कि, कोटा फैक्ट्री के तीसरे सीजन में मयूर मोरे, अहसास चन्ना, जितेंद्र कुमार , आलम खान, रंजन राज के साथ तिलोत्तमा शोम जैसे दमदार किरदार नजर आएंगे।
सक्सेसफुल रही दोनों सीरीज की कहानी
कोटा फैक्ट्री का पहला पार्ट साल 2019 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस सीरीज की कहानी एक 16 वर्षीय वैभव की है जो शिक्षा के लिए इटारसी से कोटा आता है। इस दौरान आईआईटी में एडमिशन पाने के लिए वैभव के संघर्षों पर आधारित है। कोटा फैक्ट्री 2 साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था जिसमें वैभव, मीना और जीतू सर की कहानी को एक अलग अंदाज में दिखाया गया है। इस सीरीज की कहानी सिर्फ कोटा में पढ़ने वाले छात्रों पर ही सीमित नहीं थी, बल्कि पढ़ाने वाले शिक्षक के विचार और विवरण पर भी आधारित है। इसी तरह से कोटा फैक्ट्री सीजन 3 में एक ऐसे छात्र की कहानी दिखाई गई है जो आईआईटी में एडमिशन लेने के लिए कड़ा संघर्ष करते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





