नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो पर ‘पंचायत सीरिज‘ का हमेशा से क्रेज देखने को मिलता है। इस बार भी 28 मई 2024 को सीरीज का तीसरा भाग रिलीज होते ही दर्शक फुलेरा गांव के विधायक जी और सचिव जी से लेकर प्रहलाद जी को काफी पसंद कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर उनके डायलॉग से बने रील और मीम्स लगातार वायरल हो रहे हैं।
ई लोगों को गुस्सा बड़ी जल्दी आता है!
क्या कोई सोना देकर ईंटें और पत्थर खरीदता है?
चाय पीजिए दिमाग को शांत कीजिए !
प्रहलाद जी, कितनी बार दिल जीतोगे
जिंदगी की यात्रा
विचारों का मिलना बहुत जरूरी है
दशकों को पसंद आ रही हैं कहानी
हर बार की तरह इस बार भी मेकर्स ने इस सीरीज को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने एंटरटेनमेंट का पूरा ध्यान रखते हुए इस सीरिज को बनाया है। सीरीज की कहानी की बात करें तो कहानी वहीं, से शुरू होती है जहां से सीरिज 2 में खत्म हुई थी। अब दर्शकों का इसके लिए काफी प्यार देखने को मिल रहा है।इस सीरीज में 8 एपिसोड हैं।
जल्द बनेगा अगला भाग
रिपोर्ट के अनुसार ये भी पता चला कि, पंचायत 3 के बाद अब मेकर्स सीरीज के चौथे पार्ट की भी तैयारी कर रहे हैं। जिस तरह से पंचायत के पहले पार्ट से लेकर तीन पार्ट शूट किए गए हैं इसी तरह से आगे भी 7 और 8 पार्ट तक शूट किए जाएंगे। इसके उन्होंने यह भी बताया है कि अगस्त के बाद सीरीज का चौथा पार्ट शूट करना शुरू कर दिया जाएगा।
दीपक कुमार मिश्रा ने किया डायरेक्ट
इस सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इस सीरीज को चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने लिखा है। सीरीज के कास्ट की बात करें तो, जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, नीना गुप्ता, दुर्गेश कुमार और सानविका जैसे दमदार अभिनेता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





