back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमर सिंह चमकीला की पहली पत्नी से जुड़ी ये बात फिल्म में क्यों छुपाई, इम्तियाज़ ने बताया

बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला और गुरमेल की कहानी के कई दिलचस्प किस्से रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जब से अमर सिंह चमकीला की फिल्म पर्दे पर आई है तब से हर कोई उनके बारे में जानने के लिए बेताब है। अगर आपने फिल्म देखा हो तो इसमें अमर सिंह चमकीला की पत्नी गुरमेल सिंह का बहुत कम ही सीन दिखाया गया हैं। अमर सिंह चमकीला फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि चमकीला की छोटी सी जिंदगी ही सही लेकिन इसके कई बड़े-बड़े किस्से है, जिसे इस फिल्म में समेट पाना काफी मुश्किल है।

फिल्म में है मुख्य घटनाएं

आपको बता दें कि, जब अमर सिंह चमकीला की शादी अमरजोत से हुई थी तब गुरमेल से भी उनका एक बच्चा था। हालांकि फिल्म में यह सीन नहीं लिया गया है, क्योंकि इसकी जरूरत नहीं थी अमर सिंह चमकीला फिल्म में केवल मुख्य घटनाएं ली गई है।

इम्तियाज अली ने किया खुलासा

अमर सिंह चमकीला के दांपत्य जीवन की बात करें तो उनकी दो शादियां हुई थी। दूसरी पत्नी अमरजोत की हत्या भी चमकीला के साथ ही कर दी गई थी। इतना ही नहीं इम्तियाज अली का यह भी कहना है कि, अमर सिंह चमकीला की दूसरी पत्नी का बेटा पहली पत्नी गुरमेल को मम्मी जी कहकर पुकारता है।

क्या है गुरमेल की कहानी

अमर सिंह चमकीला फिल्म अगर आप देखेंगे तो इसमें अमरजोत और चमकीला की स्टोरी पर विशेष ध्यान दिया गया है। हालांकि मेकर्स को यह लगता है कि चमकीला और गुरमेल की कहानी में भी कोई ना कोई स्कोप है। इम्तियाज अली ने यह बताया है कि, अमर सिंह चमकीला के जीवन में बहुत सी ऐसी बातें हैं जो काफी दिलचस्प रही है यही कारण है की फिल्म की कहानी बन पाई।

गुरमेल से छोटे थे चमकीला

फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर इम्तियाज अली ने यह कहा है कि, “मैं चमकीला के बारे में ज्यादा नहीं दिखा पाया क्योंकि चमकीला की जिंदगी का वह हिस्सा अमरजोत और पूरी दुनिया से छिपा हुआ था। हालांकि फिल्म में बाद में यह खुलासा किया गया है कि वह पहले से शादीशुदा थे। चमकीला गुरमेल से 6 साल छोटे थे और उनकी शादी में उन्हें साइकिल मिली थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिलजीत दोसांझ ने की इम्तियाज अली के साथ अपनी दूसरी नई फिल्म की घोषणा, बिहाइंड-द-सीन्स व्लॉग में दिए संकेत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने फिल्ममेकर इम्तियाज अली के साथ अपनी दूसरी फिल्म में काम करने की...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...