नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 को लेकर एक बार फिर कपिल तैयार है जिसके पहले प्रोमो में सुपरस्टार सलमान खान पहले अतिथि बने है। जिसमें मेकर्स ने आज, 18 जून को शो के पहले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। साथ ही शो के पहले गेस्ट का भी खुलासा किया, पहला एपिसोड जिसका प्रीमियर शनिवार, 21 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। सीजन की धमाकेदार शुरुआत में ‘भाईजान’ सलमान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिकंदर’ का प्रमोशन करने के लिए आए है जो अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
प्रोमो की शुरुआत नवजोत सिंह सिद्धू के वॉयज ओवर से होता है, इसके बाद कपिल शर्मा की एंट्री जो शो को अपने अंदाज में बढ़ाते हुए दिखते है इसी बीच नए सीजन की शुरुआत, सिकंदर के साथ’ लिखा हुआ आता है, जिसके बाद सलमान खान अपने स्वैग अंदाज में शो में एंट्री मारते है। जहां उन्होनें अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की बॉक्स ऑफिस पर असफलता पर तंज कसते हुए उस फिल्म को लेकर बात की है। जिसपर सभी दर्शक जोर से हंस पड़े। नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हाइलाइट्स में से एक में सलमान खान अपने हमशक्ल से पूछते हैं: “क्या आपका काम ठीक चल रहा है? क्या ‘सिकंदर’ ने आपकी जेब पर असर डाला? और फिर हंसते हैं ।
इस दौरान भाईजान कहते है, ‘ये जो शो पहले हमारा हुआ करता था, अब हमारे से नेटफ्लिक्स वालों ने शो निकाल के, पहला गेस्ट मुझे डाला है। क्या कमाल का पावर है। आगे मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक सलमान खान की मस्ती मजाक दिखा गया है। जिसमें सलमान ने अपने दोस्त आमिर खान की 60 साल की उम्र में रिलेशनशिप स्टेटस पर भी रिएक्ट किया है। जब होस्ट ने सलमान से पूछा, आमिर भाई ने अभी अपनी गर्लफ्रेंड को अपने फैंस के साथ परिचय कराया है, एक वो है रुक नहीं रहे हैं और आप कर ही नहीं रहे है। इस पर सलमान खान कहते है। आमिर की बात ही कुछ और है वो परफेक्शनिस्ट है। जब तक वो मैरिज को परफेक्ट नहीं कर लेगा…सलमान के इस बात पर सभी ठहाके मार कर हंस पड़ते है।
प्रोमों में सलमान और कपिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का पॉपुलर ट्रैक ‘ओह ओह जाने जाना’ गाते हैं. जिसके बाद करण-अर्जुन का एक सीन दिखाया गया है। जहां शाहरुख खान पर एक्टर मजाक करते हुए दिखते है। जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह के बीच हंसी-मजाक मुकाबलों से लेकर खुलकर बातचीत तक द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3′ में देखनें को मिलेगा। जिसका पहला एपिसोड 21 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। जिसमें सलमान खान बहुत कुछ पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे है। जहां वे एक नहीं, बल्कि अपने तीन हमशक्लों से मिलते हैं।ये अपकमिंग एपिसोड 21 जून को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।




