back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉक्स ऑफिस पर छाया फिल्‍म ‘थामा’ का जादू, जानिए पहले दिन की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ की ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ चुकी है। मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की इस पांचवीं फिल्म थामा ने रिलीज़ के पहले तगड़ी कमाई की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा‘ ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की है। दिवाली 2025 के दूसरे दिन, 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

21 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘थामा’ से पहले ही दिन ज़बरदस्त कमाई की उम्मीद जताई जा रही थी। बॉलीवुड के कई सितारों से सजी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है।

मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ को मेकर्स ने बड़ी उम्मीदों के साथ दिवाली के मौके पर रिलीज किया था। अब पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन करीब ₹24.87 करोड़ की शानदार कमाई की है।

थामा बॉक्स ऑफिस अपडेट

आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता पाई है। खासकर शाम और रात के शोज में ऑक्युपेंसी काफी अच्छी रही, जिससे फिल्म की ओपनिंग वीकेंड को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

‘थामा’ की दमदार ओपनिंग

Sacnilk के ताजा अपडेट के मुताबिक, ‘थामा’ ने मंगलवार को रिलीज के दिन ₹24.87 करोड़ की शानदार कमाई की। दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को शुरुआती कमाई में किसी बड़ी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा।

इसी दिन एक और फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ की मजबूत पकड़ ने उसे सीधी टक्कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘थामा’ ने दर्शकों के बीच बेहतर buzz बनाया और मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक अच्छी ऑक्युपेंसी दर्ज की।

थामा नहीं तोड़ पाई स्त्री 2 का रिकॉर्ड

मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ ने पहले दिन ₹24.87 करोड़ की कमाई कर अच्छी शुरुआत की है, लेकिन यह आंकड़ा यूनिवर्स की पिछली फिल्मों से काफी पीछे है।

फिल्‍म ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर ₹35 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दिवाली 2024 में रिलीज ‘भूल भुलैया 3’ ने रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ जैसी बड़ी फिल्म की मौजूदगी के बावजूद ₹32 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

ऐसे में ‘थामा’ की शुरुआत अच्छी मानी जा रही है, लेकिन उम्मीदें इससे कहीं ज्यादा थीं। अब निगाहें इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं, जो फिल्म की लंबी दौड़ तय करेगा।

क्‍या है फिल्‍म थामा की कहानी 

‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है, जिसमें पहले ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी हिट फिल्में शामिल रही हैं। यह फिल्म एक अनोखी पिशाच कथा पर आधारित है, जिसमें आयुष्मान खुराना उस युवक की भूमिका निभा रहे हैं, जो अचानक पिशाच में बदल जाता है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब उसे रश्मिका मंदाना से प्यार हो जाता है। लेकिन यह प्रेम कहानी सीधी नहीं, बल्कि एक खूनी रोमांस में तब्दील हो जाती है।

दिनेश विजान और अमर कौशिक द्वारा निर्मित इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी के साथ इमोशन का भी तड़का है। यूनिवर्स की पिछली फिल्मों की तरह इसमें भी एक गहराता रहस्य और टेढ़े-मेढ़े किरदार हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵