back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्‍म सैयारा ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, सफलता के बाद डायरेक्‍टर मोहित सूरी ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- कभी सोचा नहीं

फिल्‍म 'सैयारा' की सफलता को लेकर निर्देशक मोहित सूरी ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। और फिल्‍म ब्लॉकबस्टर साबित होने पर खुलकर बातचीत की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मोहित सूरी के डायरेक्‍शन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्‍क ‘सैयारा’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। रिलीज के करीब तीन हफ्ते बाद भी फिल्‍म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 18 जुलाई को बड़े पर्दे में आई फिल्म सैयारा ने अब तक कई रिकॉर्ड बनाई और तोड़ रही है। आखिरकार तीसरे सोमवार यानी 4 अगस्त को फिल्‍म ने कुल कमाई का 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। 

और साथ ही साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। इस मूवी से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था। जिसके बाद फिल्‍म को दर्शकों काफी प्‍यार दिया है। रिलीज के बाद से ही फिल्‍म को अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहे है। अब फिल्‍म की सफलता को लेकर निर्देशक मोहित सूरी ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। और फिल्‍म ब्लॉकबस्टर साबित होने पर खुलकर बातचीत की है। 

न्‍यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्‍यू में निर्देशक मोहित सूरी ने फिल्‍म सैयारा की सफलता पर बातचीत की। उन्‍होने कहा कि साल 2013 में आई अपनी फिल्‍म आशिकी 2 के बाद इस फिल्‍म को बनाने के लिए तैयारी चल रही थी, लेकिन इसमें जल्‍दबाजी नहीं किया जा सकता था, वहीं सूरी ने कहा कि, उन्‍हें अनुराग बसु के एंट्री से उनको काफी खुशी हुई। 

सूरी ने क्‍यों नहीं किया आशिकी 3 का निर्देशन 

जब मोहित सूरी से पूछा गया कि आप आशिकी 3 का निर्देशन क्‍यों नहीं करना चाहते, इस पर सूरी ने जवाब दिया है। फिल्‍म के सीक्‍वल का कोई दबाव नहीं था लेकिन मैं तब तक किसी चीज़ के लिए प्रतिबद्ध नहीं होता, जब तक कि मेरी स्क्रिप्ट तैयार न हो। वह फिल्‍म की शुरुआत करने को लेकर जल्‍दीबाजी में थे, लेकिन मै प्रकिया में जल्‍द बाजी नहीं कर सकता था। 

 

अहान और अनीत को प्रमोशन से रखा दूर रखा

मोहित सूरी ने बताया कि फिल्‍म सैयारा को लेकर फिल्‍म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म का रफ एडिट देखा था। उसी दैरान उन्‍होने भविष्यवाणी कर दी कि, फिल्‍म बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। वही, सैयारा के प्रमोशन के दौरान मुख्य कलाकारों अहान पांडे और अनीत पड्डा को दूर रखा गया। फिल्‍म के प्रोमोशन पर कलाकारों की दूरी पर सूरी ने कहा कि यह कोई नई रणनीति नहीं है।

फिल्‍म सैयारा 18 जुलाई को रिलीज़ होते ही लगातार तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर ₹300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म में एक कमजोर गायक (अहान)और आवाज (अनीत) नामक एक शर्मीली गीतकार की कहानी पर आधारित है। जो दिल टूटने से सामने आती है। फिल्म में गीता अग्रवाल, राजेश कुमार, वरुण बडोला और शाद रंधावा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...